{"_id":"60db5d108ebc3ee59b7ff086","slug":"nikaah-ka-jhaansa-dekar-do-saal-tak-banae-sambandh-shaadee-ka-dabaav-daalane-par-dahej-mein-maange-das-laakh-rupaye-kannauj-news-knp637268897","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह का झांसा देकर दो साल तक बनाए संबंध, शादी का दबाव डालने पर दहेज में मांगे दस लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाह का झांसा देकर दो साल तक बनाए संबंध, शादी का दबाव डालने पर दहेज में मांगे दस लाख रुपये
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। इलाके के एक गांव में निकाह का झांसा देकर युवक ने पड़ोस की युवती से शारीरिक संबंध बना लिए। पीड़िता ने शादी का दबाव डाला तो युवक ने दहेज में दस लाख रुपये की मांग रख दी। मांग ठुकराने पर निकाह से इनकार कर दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाले युवक से होने के बाद फोन पर मैसेज और बातचीत होने लगी। युवक ने निकाह करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। निकाह के लिए कहने पर दो साल तक टालता रहा। ज्यादा दबाव डालने पर दहेज के रूप में दस लाख रुपये की मांग रख दी। दहेज में इतने रुपये देने से परिवार के लोगों ने मना कर दिया। इससे अब निकाह से इनकार कर दिया। शिकायत के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। यहां करीब पांच घंटे पंचायत लगी। हल न निकलने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी।
वहीं सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आरोप व साक्ष्य के मुताबिक जांच कर कार्रवाई की जाएगी।