{"_id":"64875f7d752061d8270351c6","slug":"newborn-found-dead-in-delivery-allegation-of-negligence-kannauj-news-c-12-1-282802-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: प्रसव में मृत मिला नवजात, लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: प्रसव में मृत मिला नवजात, लापरवाही का आरोप
Mon, 12 Jun 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
तालग्राम। सीएचसी में प्रसव के दौरान महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर नाराजगी जताई। स्टाफ ने उन्हें समझा कर शांत कराया। तालग्राम कस्बा के जेरकिला मोहल्ला निवासी विजय की पत्नी नंदनी (28) छह माह की गर्भवती थी। विजय ने बताया कि पेट दर्द होने पर रविवार को सीएचसी में भर्ती कराया था। वहां ड्यूटी पर तैनात एक नर्स ने इलाज के नाम रुपये ले लिए और इंजेक्शन लगाए। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई। रेफर करने की बजाय नर्स ने प्रसव कराने का प्रयास किया। प्रसव में बच्चा मृत निकला। इधर विवाद बढ़ता देख प्रसूता को 48 घंटे के अंदर डिस्चार्ज कर घर भेजा दिया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय का कहना है कि गर्भवती की समय पर जांच और जरूरी टीका लगवाने में लापरवाही या अनदेखी करने से ऐसी नौबत आती है। गर्भावस्था में वजनी सामान उठाने या किसी तरह की चोट लग जाने से भी पेट में पल रहे बच्चे को नुकसान होता है। गर्भ में ही उसकी मौत हो जाती है। समय रहते पता नहीं चलता, तबीयत बिगड़ने पर जानकारी सामने आती है। इलाज के लिए नाम पर रुपये लेने की जानकारी नहीं है, शिकायत मिलेगी तो जांच कराई जाएगी।