फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   New energy business will Expressway

व्यवसाय को एक्सप्रेस वे देगा नई ऊर्जा

Sat, 26 Nov 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sat, 26 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
New energy business will Expressway
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

यमुना एक्सप्रेस वे में जुड़ने वाले आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के नक्शे में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कन्नौज की तीनों विधानसभा क्षेत्रों का ख्याल रखा है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पहुंचने के लिए तीनों विधानसभा क्षेत्रों की दूरी समान रखी गई है। जिले के व्यवसाय को एक्सप्रेस वे नई ऊर्जा देगा। कन्नौज की सीमा में पड़ने वाले 72 किलोमीटर के भाग में दो स्लिप रोड व एक कट दिया गया है। प्रदेश स्तरीय विज्ञान विधि प्रयोगशाला व इंटरनेशल मंडी को भी ध्यान में रखते हुए मैप बनाया गया।

विज्ञापन


सपा मुखिया मुलायम सिंह के जन्म दिवस के एक दिन पहले सुखोई व मेराज जैसे लड़ाकू विमानों की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सफल लैंडिंग कराकर यह हाईवे पूरे देश में चर्चा में आ गया है। मुख्यमंत्री की सीधी निगरानी वाले जिले में 72 किलोमीटर की परिधि में हाईवे का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन


हाईवे निर्माण करने वाली इफ्कान कंपनी के प्रशासनिक प्रबंधक प्रमोद कुमार का कहना है कि इंटरनेशनल मंडी में किसानों के आने वाले वाहनों के लिए एक स्लिप रोड दोनों साइडों में दिया गया है। किसान आसानी से मंडी आ सके। फगुहा भट्ठा के पास जनता के चढ़ने के लिए कट दिया गया है। जिसमें चार तरफ से रोड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीसी कंपनी के मैनेजर भूपेंद्र सिंह का कहना है कि विज्ञान विधि प्रयोगशाला के पास स्लिप रोड प्रयोगशाला में पहुंचने के लिए दिया गया है। हाईवे की खास बात यह है कि कन्नौज विधानसभा/मुख्यालय के लोग यदि इंटरनेशनल मंडी के पास बनाए गए स्लिप रोड से लखनऊ के लिए चढ़ते हैं तो उनको करीब पंद्रह किलोमीटर का सफर तय करने के बाद हाईवे का इस्तेमाल करने को मिलेगा।

जबकि लखनऊ व आगरा की ओर तिर्वा-कन्नौज रोड से फगुहा भट्ठा पर चढ़ने में 12 किलोमीटर के सफर के बाद चढ़ सकेंगे। जबकि तिर्वा विधानसभा के लोगों को हाईवे के लिए आठ किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। उधर, छिबरामऊ विधानसभा के लोगों को करीब 18 व सौरिख के लोगों को 14 किलोमीटर के सफर के बाद हाईवे मिल सकेगा। तीनों विधानसभा की दूरी लगभग समान रखी गई है।  


सरकार तय करेगी कौन से वाहन चलेंगे
इफ्कान कंपनी प्रशासनिक प्रबंधक प्रमोद कुमार का कहना है कि उनकी जिम्मेदारी हाईवे निर्माण की रहती है। यह प्रदेश सरकार तय करेगी कि हाईवे पर किन वाहनों के चलने की परमीशन दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed