फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   nera gaanv mein vrddha se darindagee, haalat gambheer, chehare par vajanee va dhaaradaar hathiyaar se kaee vaar kie, aankhen soojeen

नेरा गांव में वृद्धा से दरिंदगी, हालत गंभीर, चेहरे पर वजनी व धारदार हथियार से कई वार किए, आंखें सूजीं

Fri, 14 May 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
nera gaanv mein vrddha se darindagee, haalat gambheer, chehare par vajanee va dhaaradaar hathiyaar se kaee vaar kie, aankhen soojeen
मानीमऊ(कन्नौज)। सदर कोतवाली के नेरा गांव में गुरुवार देर रात 70 साल की वृद्धा के साथ दिल दहला देने वाली घटना हुई। दरिंदे ने सोते समय वृद्धा के चेहरे पर ईंट, वजनी चीज और धारदार हथियार से कई वार किए। हमले में गाल कट गए। दोनों आंखें सूज गईं। नाजुक अंग में डंडा का प्रयोग हुआ। खून का रिसाव बंद न होने से वृद्धा को कानपुर (हैलट) रेफर कर दिया गया। यहां वह आईसीयू में है। दरिंदे वारदात के बाद सोने का बाला व चांदी की तोड़ियां ले गए। परिवार लूट के चक्कर में वारदात होना बता रहा है। वहीं पुलिस इसे पारिवारिक या गांव की किसी रंजिश के नजरिये से भी देख रही है। घटनास्थल पर पहुंचकर एसपी प्रशांत वर्मा, सीओ शिव प्रताप सिंह व फोरेंसिक टीम ने छानबीन की है।
विज्ञापन

मानीमऊ चौकी इलाके का नेरा गांव मुख्यालय से करीब दस किमी दूर है। यहां रहने वाली लघुश्री उर्फ लौंगश्री(70) के पति सिपाही लाल की कई साल पहले मौत हो चुकी है। यह अपने बेटे संजय कटियार, बहू मनोरमा, पौत्र अंकित, पौत्री हर्षी, बेटी अनुराधा के साथ रहती हैं। बेटे संजय ने बताया कि वह पानी लगाने खेत में गए थे। मां मवेशी की निगरानी के लिए घर से करीब 100 मीटर दूर बने पशुबाड़ा में मच्छरदानी लगाकर चारपाई पर सोई थीं। सुबह मच्छरदानी अस्त व्यस्त मिली। लौंगश्री खून से लथपथ पड़ी थीं। सांस चल रही थी। इससे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉ. वीके शुक्ला ने प्राथमिक इलाज किया। नाजुक अंग से खून का रिसाव बंद न होने की वजह से चंद मिनट बाद कानपुर (हैलट )के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed