{"_id":"618183cabf5bdf011f34f812","slug":"negligence-on-the-festival-of-lights-can-spoil-health-the-elderly-patients-and-children-should-stay-away-from-the-smoke-emanating-from-firecrackers-kannauj-news-knp661978220","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशनी के पर्व पर लापरवाही बिगाड़ सकती सेहत, पटाखों से निकलने वाले धुएं से बुजुर्ग, मरीज और बच्चे रहें दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशनी के पर्व पर लापरवाही बिगाड़ सकती सेहत, पटाखों से निकलने वाले धुएं से बुजुर्ग, मरीज और बच्चे रहें दूर
विज्ञापन
कन्नौज। रोशनी के पर्व दिवाली पर थोड़ी सी लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। ऐसे में सतर्कता जरूरी है। पटाखे चलाते समय सावधानी न बरतने से मुश्किल हो सकती है।
चिकित्सकों के मुताबिक पटाखों की तेज आवाज और धुआं समस्या बन सकता है। बुजुर्गों, सांस और दिल के मरीजों को एलर्जी की आशंका रहती है। यह इनके लिए जानलेवा हो सकती है। चिकित्सक मानते हैं कि दिवाली के समय हृदय, डायबिटीज और रक्तचाप के मरीजों का खास ख्याल रखना चाहिए। आतिशबाजी के दौरान यह घर के अंदर रहें। बाजार की मिठाई का कम से कम प्रयोग करें।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि दिवाली पर पटाखों की तेज आवाज और रोशनी से आंखों, कानों पर असर पड़ता है। दिवाली पर पर्यावरण भी असंतुलित हो जाता है। इससे बीमार और बुजुर्ग लोगों को खास ख्याल रखने की जरूरत होती है।