फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Nawab Singh and aunt were talking since afternoon

Kannauj News: नवाब सिंह और बुआ के बीच दोपहर से हो रही थी बात

Sat, 17 Aug 2024 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Nawab Singh and aunt were talking since afternoon
कन्नौज। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख नवाब सिंह यादव और पीड़िता की बुआ के बीच घटना वाले दिन दोपहर से ही बातचीत हो रही थी। इसका खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने दोनों के नंबरों की सीडीआर (कॉल डिटेल रिपोर्ट) खंगाली। पुलिस का दावा है कि उसके पास पर्याप्त साक्ष्य हैं, जिसके आधार पर आरोपी को कड़ी सजा मिलेगी। वहीं पुलिस बुआ की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे जा रही है, लेकिन उसका मोबाइल बंद है, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व ब्लाॅक प्रमुख नवाब सिंह यादव और पीड़िता की बुआ के मोबाइल नंबरों की पुलिस ने कॉल डिटेल निकलवाई, तो पता चला कि 11 अगस्त को दोपहर से लेकर रात तक बुआ के मोबाइल नंबर पर नवाब सिंह की कई बार बातचीत हुई थी। बुआ ने भी पुलिस की पूछताछ में बताया था कि वह नवाब सिंह यादव को पिछले चार-पांच सालों से जानती है और लगातार संपर्क में रहती है। अब पुलिस बुआ की सरगर्मी से तलाश कर रही है। हालांकि आरोपी बुआ ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है, जिससे पुलिस को उसकी सही लोकेशन नहीं मिल पा रही है। एसपी ने बुआ की तलाश में पुलिस की छह टीमों को लगाया है। शनिवार को भी पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन देर रात तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस बुआ पर इनाम भी घोषित कर सकती है।
विज्ञापन




पीड़िता के माता-पिता ने ही बुआ पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद से वह पुलिस की नजर में चढ़ गई। पीड़िता की मां का कहना था कि लगातार फोन कर मेडिकल परीक्षण न कराने का दबाव बना रही थी। इसके बाद पुलिस ने बुआ को भी आरोपी बनाया, लेकिन तब तक वह फरार हो चुकी थी। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी व सर्विलांस सहित छह टीमें गठित कर दीं, लेकिन अभी तक बुआ का कहीं पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी और बुआ के बीच दोपहर से बातचीत हो रही थी। पूछताछ में बुआ ने भी कबूल किया था कि वह आरोपी नवाब सिंह यादव से पिछले चार-पांच साल से संपर्क में है। सीडीआर का अध्ययन किया जा रहा है। बुआ की तलाश में पुलिस की छह टीमों को लगाया गया है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

- अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed