फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Nawab and Neelu appear in gangster court, order reserved

Kannauj News: नवाब व नीलू की गैंगस्टर कोर्ट में पेशी, आदेश सुरक्षित

Tue, 26 May 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Nawab and Neelu appear in gangster court, order reserved
फोटो:57: नवाब सिंह यादव को सुरक्षा घेरे में लेकर कोर्ट जाती पुलिस। संवाद
कन्नौज। किशोरी से दुष्कर्म, डकैती व गैंगस्टर के आरोप में जेल में निरुद्ध पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव व सहयोग करने वाले छोटे भाई वीरपाल उर्फ नीलू यादव की गैंगस्टर कोर्ट में पेशी हुई। न्यायालय ने निर्णय के लिए 29 मई की तिथि निश्चित की है। दोनों भाइयों को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक कचहरी परिसर छावनी में तब्दील रहा। वहीं समर्थकों से बातचीत करने के प्रयास में नीलू यादव की पुलिस से झड़प हो गई।
विज्ञापन


पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव बांदा जेल में निरुद्ध हैं। इसके बाद उनके भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीलू उर्फ वीरपाल यादव को भी आपराधिक घटनाओं में सहयोग करने व साक्ष्य छिपाने के आरोप में जेल भेज दिया गया था जो कौशांबी जेल में बंद हैं। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दोनों भाइयों को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच न्यायालय लाया गया। पुलिसकर्मियों से घिरे पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीलू यादव ने अदालत में प्रवेश के दौरान मौजूद समर्थकों से बातचीत करने का प्रयास किया। पुलिस के रोकने पर उसकी झड़प हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने कानून व्यवस्था का वास्ता देकर समर्थकों से नहीं मिलने दिया। गैंगस्टर कोर्ट में पेशी के बाद अंतिम बहस होकर पत्रावली निर्णय के लिए सुरक्षित की गई जिसके लिए 29 मई की तिथि निश्चित की गई है। वहीं पॉक्सो व डकैती कोर्ट में भी सुनवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों की पेशी कराकर सुरक्षित बांदा व कौशांबी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed