फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   navajaaton kee jaan ke lie khatara bane choohe

नवजातों की जान के लिए खतरा बने चूहे

Wed, 15 Jan 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
navajaaton kee jaan ke lie khatara bane choohe
गायनी वार्ड में ऑक्सीजन पाइप पर बैठा चूहा। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। मेडिकल कालेज के गायनी वार्ड में चूहों के आतंक से नवजातों की जान को खतरा बना हुआ है। प्रसूता और परिजन चूहों से नवजात को बचाने के लिए 24 घंटे निगरानी करते हैं। प्रसूताओं की शिकायत के बाद भी मेडिकल कालेज के अधिकारी अनजान बने हुए हैं। चूहे कभी भी नवजात को कुतर कर जान ले सकते हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज के गायनी वार्ड में रोजाना करीब पांच से दस महिलाएं प्रसव के लिए भर्ती होती हैं। इन दिनों गायनी वार्ड में चूहों का आतंक है। काफी भीड़ और चहल-पहल के बाद भी यह एक वार्ड से दूसरे में उछल-कूद करते रहते हैं। प्रसूताओं के कपड़े कुतरने के साथ बिस्कुट और आहार खा लेते हैं। चूहे नवजात को नुकसान न पहुंचा दें इसके लिए प्रसूता और परिजन निगरानी करते हैं।
विज्ञापन

चूहों को देखकर भी प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। वार्ड में मौजूद नवजातों को चूहे नुकसान भी पहुंचा चुके हैं। कई बार मरीजों ने चूहों के आतंक की शिकायत वार्ड में मौजूद स्टाफ से की। इसके बाद भी चूहों से निजात नहीं मिल सकी। सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि मेडिकल कालेज में गायनी समेत सभी वार्डों में चूहे हैं। चूहों को भगाने के लिए दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed