फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   National Vice President explained the strategy of the Booth Jeeto Campaign

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने समझाई बूथ जीतो अभियान की रणनीति

Wed, 18 Aug 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
National Vice President explained the strategy of the Booth Jeeto Campaign
मंचासीन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह, सांसद सुब्रत पाठक व अन्य। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए भाजपा की रणनीति बनाने बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह कन्नौज आए। यहां शहर के गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों और पार्टी के सक्रिय लोगों के साथ विधानसभा योजना बैठक की। बूथ जीतो अभियान के बारे में बताते हुए रणनीति साझा की।
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह व विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर फूल चढ़ाकर दीप जलाया। विधानसभा क्षेत्र कन्नौज के मंडल, शक्ति केंद्र प्रमुख पदाधिकारियों से जानकारी ली। लगभग 90 प्रतिशत पदाधिकारियों की उपस्थिति पर खुशी जाहिर की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत और संचालन जिला महामंत्री रामवीर कठेरिया ने किया।
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि दिनचर्या में बदलाव करते हुए सक्रियता बढ़ानी होगी। चुनावी उत्सव शुरू हो गया है। सभी शक्ति केंद्र प्रमुख और शक्ति केंद्र प्रभारियों को 23 अगस्त से अपने-अपने बूथों पर बैठकें करनी हैं। पन्ना प्रमुख नियुक्त करना है। भारतीय जनता पार्टी में व्यक्ति नहीं, पार्टी चुनाव लड़ती है। कमल का फूल चुनाव लड़ता है। मैं शब्द का प्रयोग राजनीतिक जीवन में नहीं होना चाहिए। हम सभी को प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के कामकाज लोगों को समझाने होंगे। अंतिम पायदान के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रदेश महामंत्री और जिले के सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि, निश्चित समय में इस अभियान को पूरा करें। लोकतंत्र की लड़ाई हथियार से नहीं वोट से जीती जाती है। लड़ाई बूथ पर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला प्रभारी उदयन पालीवाल, विधानसभा क्षेत्र कन्नौज प्रभारी भूदेव राजपूत, पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे, देवेंद्र देव, आनंद कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, वीर सिंह भदौरिया, रामेंद्र त्रिवेदी, अनिल पाठक, अवधेश राठौर, अजय वर्मा, सचिन दीक्षित, सौरभ कटियार, शैलेंद्र द्विवेदी, हरि बक्श सिंह, संदीप चतुर्वेदी, राजाराम दोहरे, रामू कठेरिया, लाल सिंह दोहरे भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed