फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Name withdrawal today, the picture of election riots will be clear

Kannauj News: नाम वापसी आज, साफ होगी चुनावी दंगल की तस्वीर

Thu, 27 Apr 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 27 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Name withdrawal today, the picture of election riots will be clear
कन्नौज। नगर निकाय चुनाव के दंगल में कौन कहां से ताल ठोकेगा और कौन कहां से मैदान छोड़ेगा, इसकी तस्वीर गुरुवार को साफ हो जाएगी। नामांकन प्रक्रिया के तहत गुरुवार को नाम वापसी का मौका है। जो दावेदार पहले नामांकन करा चुके हैं, उनमें से कोई चाहे तो अपना दावा वापस ले सकता है। निर्धारित समय तक नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद ही उम्मीदवारों की पूरी तस्वीर सामने होगी। शुक्रवार को उम्मीदवारों को चुनाव प्रतीक चिन्ह आवंटित होगा।
विज्ञापन

दरअसल जिले में दूसरे चरण के तहत चुनाव है। इसकी नामांकान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सभी आठ नगर निकायों में तीनों नगर पालिका परिषद और पांचों नगर पंचायत में बड़ी संख्या में दावेदार सामने आए हैं। सभी ने बारी-बारी से अपना-अपना नामांकन भी कराया है। इसमें कुछ ऐसे हैं जो अपने प्रत्याशी के डमी के रूप में हैं, उनमें नाम वापसी तय है। इसी तरह कई ऐसे हैं जो अपनी पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर बागी बनकर निर्दलीय या दूसरी पार्टी से टिकट लेकर ताल ठोक चुके हैं। हालांकि उन्हें मनाने का दौर चल रहा है। अब उनमें से कितने दावेदार नरम हुए हैं, यह तस्वीर गुरुवार को ही साफ हो सकेगी। निर्धारित समय तक नाम वापसी के बाद जितने दावेदार बचेंगे, उनके ही बीच में चुनावी दंगल होगा।
विज्ञापन

---------------
सदर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर 20 दावेदार
कन्नौज नगर पालिका परिषद में चेयरमैन पद के लिए 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। नामांकन पत्रों की जांच में भाजपा, बसपा, आम आदमी पार्टी व सपा समेत सभी राजनीतिक दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों के पर्चे सही मिले। सहायक निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र पांडेय ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच की गई। कोई भी पर्चा जांच में खारिज नहीं किया गया। सभी के पर्चे वैध मिले हैं। चेयरमैन पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार अल्पना, आकांक्षा, आम आदमी पार्टी से उर्मिला देवी, भाजपा से ऊषा, बसपा से कौसर जहां अंसारी, निर्दलीय जीनत परवीन, पुष्पा, पुष्पा देवी, भावना, मीना देवी, मोनिका दुबे, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से माया, सपा से यासमीन, निर्दलीय राजिया बेगम,लता, वंदना, जन अधिकार पार्टी से विमल, निर्दलीय शबाना बी, शहनानू व सुनीता चुनाव मैदान में हैं। गुरुवार को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। उसके बाद ही मैदान में बचे दावेदारेें की तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
अलग-अलग वार्ड में सभासद के 149 प्रत्याशी
कन्नौज नगर पालिका में अलग-अलग वार्ड में 149 प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड एक से पांच प्रत्याशी, वार्ड दो से 10, वार्ड तीन से आठ, वार्ड चार से आठ, वार्ड पांच से नौ, वार्ड छह से तीन, वार्ड सात से पांच, वार्ड आठ से तीन, वार्ड नौ से नौ, वार्ड 10 से पांच, वार्ड 11 से चार, वार्ड 12 से पांच, वार्ड 13 से चार, वार्ड 14 से चार, वार्ड 15 से चार, वार्ड 16 से छह, वार्ड 17 से पांच, वार्ड 18 से छह, वार्ड 19 से पांच, वार्ड 20 से पांच, वार्ड 21 से चार, वार्ड 22 से सात, वार्ड 23 से छह, वार्ड 24 से 13 और वार्ड 25 से छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से कोई नाम वापस लेता है या नहीं, यह तस्वीर भी गुरुवार को ही साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed