फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   nalakoop kee sthaapana ke lie kramik anashan, pahale din aath sabhaasadon ne diya samarthan

नलकूप की स्थापना के लिए क्रमिक अनशन, पहले दिन आठ सभासदों ने दिया समर्थन

Thu, 17 Jun 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
nalakoop kee sthaapana ke lie kramik anashan, pahale din aath sabhaasadon ne diya samarthan
छिबरामऊ(कन्नौज)। पानी की समस्या से जूझ रहे बहबलपुर के लोगों के साथ नगर पालिका के सभासद क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं। इनका कहना है कि नलकूप की स्थापना के बाद ही अनशन खत्म होगा। पहले दिन आठ सभासदों ने समर्थन दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पालिका के सभासद हरिशरण शाक्य के नेतृत्व में बहबलपुर के कई लोग अनशन पर बैठ गए। सभासद हरिशरण शाक्य ने बताया कि नलकूप स्थापना की मांग को लेकर जल निगम और नगर पालिका को कई बार प्रार्थना पत्र दिए गए। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बहबलपुर के लोग पानी की समस्या को लेकर परेशान हैं। इस समस्या के समाधान के लिए नलकूप की स्थापना कराई जाए। वहीं अनशन स्थल पर पहुंचे जयप्रकाश, आसिफ इकबाल, मोहम्मद वारिस, जितेंद्र शाक्य, अक्कू भदौरिया, मनोज कुमार ने इस लड़ाई में सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान अमित शाक्य, संतोष भुर्जी, बबलू यादव, सोबरन सिंह, रामशंकर शाक्य, परशुराम, मुरारी लाल शुक्ला सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र केसरवानी ने बताया कि जल निगम को मामले से अवगत करा दिया गया है। जल निगम पाइप लाइन जोड़ दे तो पानी मिलने लगेगा। उन्होंने बताया कि नए नलकूप के लिए भी जल निगम के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed