फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   nakadi pakdi

पिकअप सवार युवक से मिली 1.86 लाख की नकदी

Sat, 05 Feb 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
nakadi pakdi
nakadi pakdi - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। विधानसभा की स्थायी निगरानी टीम ने जनपद बार्डर कुंअरपुर करनौली के पास पिकअप सवार युवक से एक लाख 86 हजार रुपये बरामद किए। टीम युवक को पिकअप समेत कोतवाली ले आई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। युवक फर्रुखाबाद निवासी है।
विज्ञापन

शनिवार को विधानसभा की स्थायी निगरानी टीम के प्रभारी व संयुक्त विकास अधिकारी अरविंद सिंह राजपूत अपनी टीम के साथ जनपद बार्डर कुंअरपुर करनौली के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी जिला फर्रुखाबाद की तरफ से आ रही पिकअप को रोका गया। जिसमें सवार युवक के बैग से एक लाख 86 हजार 660 रुपए की नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक युवक का नाम निजाम निवासी ग्राम अजीजलपुर जिला फर्रुखाबाद है। निजाम के मुताबिक उसके भतीजे व भतीजी की शादी 17 फरवरी को है, खरीदारी के लिए वह छिबरामऊ जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि यह नकदी के संबंध में और जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed