{"_id":"5ea087998ebc3e909b669b48","slug":"nahin-sudhar-rahe-lokadaun-ka-kar-rahe-ullanghan-kannauj-news-knp556549091","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुधर रहे, लॉकडाउन का कर रहे उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं सुधर रहे, लॉकडाउन का कर रहे उल्लंघन
विज्ञापन
औरैया-कन्नौज सीमा पर तैनात पुलिस बल।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज । जिले में कोरोना के मरीज बढ़ने के बाद भी लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। कई लोग बिना परमीशन दुकानें खोल रहे हैं। कुछ जगह भीड़ भी जुट रही है। गुरसहायगंज पुलिस ने बेकरी में छापा मारकर बिस्किट और पाव बना रहे संचालक को गिरफ्तार कर लिया। सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा पुलिस ने सराय दौलत सब्जी मंडी में भीड़ उमड़ने की सूचना पर छापा मारा। लोग बाइक, साइकिल, झोले और चप्पल छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने दो बाइकों और साइकिलों को कब्जे में लिया है। पूरे जिले में जगह-जगह पुलिस ने बेवजह घर से निकलने पर लाठियां चटकाईं। सीमाओं पर सख्ती के साथ वाहनों को रोका गया।
गुरसहायगंज के मोहल्ला गांधीनगर निवासी मकबूल मंसूरी की बेकरी पर दरोगा प्रेम सिंह ने मंगलवार रात छापा मारा। यहां बेकरी में बिस्किट और पाव बन रहे थे। खरीदाराें की भीड़ लगी थी। पुलिस ने मकबूल मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया। कई लोग भाग निकले। पुलिस ने मकबूल मंसूरी, अरमान, इलियास, राशिद, बादल निवासी मोहल्ला गांधीनगर, समसुल निवासी किदवई नगर और अल्लू निवासी गदनापुर के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं सराय प्रयाग चौकी प्रभारी जमाल खां ने बुधवार को दरोगा बृजेश यादव और पुलिस बल के साथ सराय दौलत स्थित थोक की सब्जी मंडी में छापा मारा। यहां सामाजिक दूरी का उल्लंघन हो रहा था। पुलिस को देखते ही किसान और व्यापारी भाग गए। पुलिस ने दो बाइकों और आठ साइकिलों को कब्जे में ले लिया। जलालाबाद में दरोगा अमित पोरवाल ने आधा शटर खोलकर बिक्री कर रहे दुकानदारों से दंड बैठकें लगवाईं।