फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   nagar paalikaon mein baante gae maask, kiya jaagarook

नगर पालिकाओं में बांटे गए मास्क, किया जागरूक

Sat, 21 Mar 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
nagar paalikaon mein baante gae maask, kiya jaagarook
नगर पालिका कन्नौज में मास्क बांटते सफाई निरीक्षक अमित कुमार। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज/छिबरामऊ। नगर पालिका परिषद कन्नौज और छिबरामऊ में मास्क बांटे गए। ईओ, चेयरमैन और सफाई निरीक्षक ने कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

कन्नौज नगर पालिका में सफाई निरीक्षक अमित कुमार ने कार्यालय और फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को मास्क बांटे। नगर पालिका क्षेत्र में दवा का छिड़काव कराया गया। नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि करीब 500 मास्क बांटे गए हैं। दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। जनता कर्फ्यू के दिन सफाई कार्य पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है।

वहीं नगर पालिका सभागार छिबरामऊ में माक्स व सैनिटाइजर वितरण कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन राजीव दुबे ने कहा कि हम सभी को कोरोना से बचाव की आवश्यकता है। जागरुकता ही सबसे बड़ा बचाव है। 22 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू के दौरान सभी लोग घरों में रहें। जागरुकता के साथ एक-दूसरे की मदद करें। अफवाह पर ध्यान न दें। वहीं ईओ सुरेंद्र कुमार केसरवानी ने कहा कि देखने में आ रहा है कि कई लोग अपने घरों में खाद्य सामग्री व जरूरत का सामान इकट्ठा कर रहे हैं। ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। हाथों को सैनिटाइजर से साफ करें। मास्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन

इस दौरान सभासद सुशील पांडेय, अतुल वर्मा, अरविंद गुप्ता, चंद्रपाल, मो. वारिस, अरुण यादव टिंकी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed