फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   nagar bachao samiti ne buland kee nae baeepaas kee maang

नगर बचाओ समिति ने बुलंद की नए बाईपास की मांग

Fri, 05 Feb 2021 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
nagar bachao samiti ne buland kee nae baeepaas kee maang
बैठक में मौजूद नगर बचाओ समिति के लोग। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के फर्रुखाबाद चौराहे पर नगर बचाओ समिति की गुरुवार को बैठक हुई। यहां युवाओं ने नए बाईपास की मांग को जोरदारी से रखा। युवाओं का कहना था कि बाईपास से व्यापार के नए रास्ते खुलेंगे। रोजगार का भी अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

बैठक में प्रियम गुप्ता ने कहा कि नेशनल हाईवे के अधिकारियों के साथ ही राजनीतिक पार्टियों से नगर में नए बाईपास की मांग की जा रही है। यह मांग पूरे नगर के हित में है। इसे पूरा किया जाए। अतुल त्रिपाठी ने कहा कि नगर के विकास के लिए बाईपास बहुत जरूरी है। इसके लिए सभी एकजुट होकर संघर्ष करें। नए बाईपास का निर्माण शुरू होने तक यह बैठकें चलती रहेंगी। बैठक में गिरीश त्रिपाठी, विनायक त्रिपाठी, मो. दाऊद, दिलीप, शकील, अकील, अफजाल व अनिल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से मिलेगा प्रतिनिधि मंडल
नगर पालिका के चेयरमैन राजीव दुबे ने बताया कि नेशनल हाईवे चौड़ीकरण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता चल रही है। उनकी तरफ से सकारात्मक रुख मिल रहा है। संभवत: सड़क के दोनों तरफ मिलाकर 110 फीट जमीन ली जाएगी। नगर में एलीवेटेड ओवरब्रिज बनने की भी संभावना है। सांसद सुब्रत पाठक के साथ नगर का प्रतिनिधि मंडल दिल्ली जाकर जल्द सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेगा। उन्हें नगर की समस्याओं से अवगत कराएगा। नगर के लोग धैर्य से काम लें। किसी को इस बारे में कोई चंदा न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed