{"_id":"5fde41028ebc3e41d63e5495","slug":"nabbe-laakh-rupaye-mein-hua-solah-laakh-ka-bhugataan-khareed-par-grahan-kannauj-news-knp6009396193","type":"story","status":"publish","title_hn":"नब्बे लाख रुपये में हुआ सोलह लाख का भुगतान, खरीद पर ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नब्बे लाख रुपये में हुआ सोलह लाख का भुगतान, खरीद पर ग्रहण
विज्ञापन
विपणन शाखा के केंद्र प्रभारी रवींद्र सिंह से जानकारी लेते एसडीएम देवेश गुप्ता।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। धान खरीद केंद्रों पर किसानों को भुगतान समय से न होने पर खरीद पर असर पड़ रहा है। वहीं किसान परेशान हैं। सौरिख के हरिभानपुर में यूपी स्टेट एग्रो में किसानों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। किसानों को 90 लाख रुपये का भुगतान होना था। अभी तक 16 लाख रुपये ही भुगतान हो सका है।
शनिवार को धान खरीद केंद्र का निरीक्षण करने हरिभानपुर पहुंचे नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा ने खरीद की जानकारी की तो पता चला कि दस हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य था। अभी तक 4516 क्विंटल धान ही खरीदा जा सका है। कम खरीद के पीछे किसानों को भुगतान न मिलना बताया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट भेज दी है। गुरसहायगंज की किसान कल्याण उपभोक्ता सहकारी समिति, सहकारी क्रय विक्रय केंद्र तथा विपणन शाखा में खरीद लक्ष्य से ऊपर हो चुकी है। छिबरामऊ में निगम मंडी स्थित नेफेड केंद्र के निरीक्षण में मौके पर कोई भी कर्मचारी नहीं मिला। इससे पहले भी एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता ने इस केंद्र का निरीक्षण किया था। तब भी कोई कर्मचारी नहीं मिला था।
एसडीएम ने बताया कि रिपोर्ट भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्वी बाईपास स्थित सहकारी संघ का खरीद लक्ष्य चार हजार क्विंटल था। आठ हजार क्विंटल खरीद की गई है। निगम मंडी की विपणन शाखा ने भी लक्ष्य के अनुरूप खरीद नहीं की है। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को खरीद का लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए हैं।