फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   naamaankan keval aaj, kal milenge chunaav nishaan

नामांकन केवल आज, कल मिलेंगे चुनाव निशान

Sun, 06 Jun 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
naamaankan keval aaj, kal milenge chunaav nishaan
कन्नौज। पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन रविवार को सुबह आठ से सायं पांच बजे तक किए जा सकेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने अफसरों की ड्यूटी लगाकर तैयारियां पूरी करा दी हैं। किसी को भी जुलूस के रूप में पहुंचने की अनुमति नहीं है। नामांकन सभी विकास खंड कार्यालयों में होंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में ग्राम पंचायत सदस्यों के 2186 रिक्त पदों के लिए उपचुनाव होने हैं। इसके अलावा ग्राम प्रधान के तीन और क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो पद के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन केंद्रों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। आज सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। शाम पांच बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। सोमवार की सुबह आठ बजे से तीन बजे तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है। सोमवार शाम तीन बजे के बाद प्रतीक चिह्न दिए जाएंगे। मतदान 12 जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। मतगणना 14 जून को सुबह मंडी समिति में होगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य पद के 456 नामांकन पत्र बिके
छिबरामऊ(कन्नौज)। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए तीसरे दिन यानी शनिवार को 131 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अब तक 456 नामांकन पत्र बिक चुके हैं। रविवार से नामांकन होंगे। ब्लाक के कनिष्ठ सहायक अभिषेक शुक्ला ने बताया कि 396 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। इसके लिए अभी तक 456 नामांकन पत्र बिक चुके हैं। वहीं तेराजाकेट प्रतिनिधि के अनुसार तालग्राम विकास खंड में ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए 298 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। यहां 268 पदों पर चुनाव होना है। ग्राम पंचायत सदस्य पद पर अधिकांश जगह चुनाव की स्थिति बनती जा रही है। प्रधान पद के पराजित प्रत्याशी अब ग्राम पंचायत में अपने समर्थक सदस्यों की संख्या बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed