फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   NA

Kannauj News: बिजली चेकिंग के दौरान टीम से नोकझोंक, 50 पर रिपोर्ट

Tue, 07 Feb 2023 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 07 Feb 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
NA
छिबरामऊ। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विजिलेंस टीम ने सोमवार को नगर के कई मोहल्लों में अभियान चलाया। मोहल्ला बिरतिया में बिजली चोरों की केबल काटने पर टीम के साथ नोकझोंक भी हुई। लोगों के भारी विरोध के चलते यहां से टीम को खिसकना पड़ा। देर शाम में विजिलेंस टीम ने बिजली के आरोप में 50 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दरअसल बिजली की विजिलेंस टीम सोमवार की सुबह लगभग चार बजे ही छिबरामऊ के अलग-अलग मोहल्लों में चेकिंग के लिए पहुंच गई। विजिलेंस टीम प्रभारी वीरपाल सिंह, एसआई मोहम्मद खलील ने स्थानीय जेई अजय अवस्थी व लाइनमैन स्टाफ के साथ नगर के मोहल्लों में चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बिरतिया में पहुंची टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। यहां चोरी करते पकड़ने पर विभाग के कर्मचारियों ने केबल काटनी शुरू कर दीं। इससे लोग भड़क गए और लाइनमैन सहित दूसरे स्टाफ के साथ अभद्रता शुरू कर दी। समझाने पर टीम से नोकझोंक शुरू कर दी। लोगों के विरोध को ध्यान में रखकर विजिलेंस टीम को वापस लौटना पड़ा। देर शाम विजिलेंस टीम ने अलग-अलग मोहल्लों के 50 लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस टीम प्रभारी वीरपाल सिंह ने नोंकझोंक या स्टाफ के साथ अभद्रता जैसी घटना से इनकार किया। उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान मोहल्ले के लोगों विरोध अवश्य किया था। चोरी करते पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ विभाग की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed