{"_id":"63e15b554917b3557b0a179e","slug":"na-kannauj-news-c-12-1-69181-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: शिक्षक-कर्मियों ने मांगा एनपीएस कटौती का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: शिक्षक-कर्मियों ने मांगा एनपीएस कटौती का लाभ
Tue, 07 Feb 2023 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 07 Feb 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों और कर्मियों के वेतन से एनपीएस कटौती न होने से नाराजगी है। ब्याज समेत धनराशि का लाभ दिलाने के लिए अटेवा- पेंशन बचाओ मंच ने धरना दिया।
सोमवार को डीआईओएस कार्यालय परिसर में धरना देने के दौरान अटेवा पेंशन बचाओ मंच के नेताओं ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद तैनाती पाने वाले शिक्षकों को कई सालों से उनके खातों में पूरी तरह से एनपीएस कटौती व सरकारी अंश स्थानांतरित नहीं किया गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रवीण पाठक, ममता देवी व मनीष सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।
डीआईओएस राजेंद्र बाबू का कहना है कि बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रदेश में छह महीने तक शिक्षकों व कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन पर पाबंदी है। सोमवार को अटेवा की ओर से दिए गए धरने की कार्यालय से अनुमति भी नहीं थी। जिन लोगों ने धरना दिया है, उनकी जांच कराई जाएगी। इसके लिए धरने में आए लोगों की सूची बनाई जा रही है। शिनाख्त फोटो देखकर की जाएगी।