फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Muslim youth makes Hindu girl wear hijab, photo goes viral

Kannauj News: मुस्लिम युवक ने हिंदू किशोरी को हिजाब पहनाकर फोटो की वायरल

Sun, 26 Oct 2025 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Muslim youth makes Hindu girl wear hijab, photo goes viral
तालग्राम (कन्नौज)। नर्सिंग होम में काम करने वाले मुस्लिम युवक ने रविवार को एक हिंदू लड़की को हिजाब पहनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। तस्वीर में हैप्पी वेडिंग एनीवर्सरी भी लिखा हुआ है। इसको लेकर हिंदूवादी संगठनों ने आपत्ति की है। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लिया है और किशोरी के पिता की तहरीर पर छेड़खानी, आईटी एक्ट व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मामला तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव का इमरान क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में काम करता है। उसने गांव की ही एक इंटरमीडिएट की छात्रा के साथ फोटो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर पोस्ट कर दी। इसमें किशोरी को हिजाब (बुर्का) पहने दिखाया गया है और उस पर हैप्पी वेडिंग एनीवर्सरी भी लिखा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है। हिंदूवादी संगठनों के नेताओं ने पुलिस को इसकी जानकारी दी तो मौके पर सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय पहुंचे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया ने इमरान के पिता को पकड़ लिया और थाने ले आए। किशोरी के परिजन भी थाने पहुंचे और सीओ को बताया कि उनकी बेटी इंटर की छात्रा है। गांव का ही इमरान उसे चार अक्तूबर को बहला-फुसलाकर ले गया और बेटी के साथ छेड़खानी की। उसने हिजाब पहनाकर फोटो खींची और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसके घर पर जब शिकायत की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। बेटी ने पूरी घटना बताई तो बदनामी के डर से उसे ननिहाल भेज दिया। सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि आरोपी इमरान फरार है, उसकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। पूछताछ के लिए पिता को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमर्दा के एक ढारे पर ली गई फोटो
वायरल तस्वीर की जब पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि वह उमर्दा क्षेत्र के एक ढाबा पर ली गई है। पुलिस अब इस ढाबे पर जा सकती है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि किशोरी कई बार इमरान के साथ देखी गई है। अक्सर वह उसके साथ घूमती है। पिता बाहर रहकर नौकरी करते हैं। किशोरी गांव में अपनी मां व भाई के साथ रहती है। परिजन इमरान के राजस्थान भाग जाने की बात कह रहे हैं।
कई लड़कियों का शोषण कर चुका इमरान
आरोपी इमरान काफी शातिर है। इलाके के लोगों का कहना है कि वह अक्सर इंस्टाग्राम पर लड़कियों के साथ फोटो डालता है। यह लड़की गांव की थी, इस वजह से पहचान हो गई। बताया गया कि भवानी सराय के पास एक नर्सिंग होम है, जिसमें काम करने वाली मुस्लिम युवती ही इमरान की हिंदू लड़कियों से दोस्ती कराती है। वह कई लड़कियों का शोषण कर चुका है।

बहन का हिजाब ले गया था इमरान
आरोपी इमरान के परिजनों ने पुलिस को बताया कि चार अक्तूबर को इमरान बहन का हिजाब लेकर गया था। उमर्दा में एक ढाबे पर उसने हिजाब पहनाकर तस्वीरें लीं और इसके बाद उसे घर पर रख लिया। वहीं, हैप्पी वेडिंग एनीवर्सरी लिखा होने से लोग निकाह होने का अंदेशा जाहिर रहे हैं। सीओ ने बताया कि जांच में निकाह या धर्म परिवर्तन होने की बात सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed