फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Muslim women protest for electricity

Kannauj News: बिजली के लिए मुस्लिम महिलाओं का हंगामा

Wed, 15 Apr 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Muslim women protest for electricity
कन्नौज। स्मार्ट मीटर के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं का गुस्सा बुधवार को भड़क गया। एक्सईएन ऑफिस में पहुंचकर महिलाओं ने हंगामा किया और चेतावनी दी कि बिजली मीटरों को उखड़वा लो, नहीं तो हम लोग खुद उखाड़कर फेंक देंगे। भीड़ को देखते हुए बिजली अधिकारियों को पुलिस बुलानी पड़ गई।
विज्ञापन


शहर के मकरंदनगर एरिया में बिजली पॉवर हाउस के पास एक्सईएन दफ्तर के बाहर बुधवार दोपहर मुस्लिम महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। यहां महिलाओं ने स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों की शिकायत करनी चाही तो कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हुआ। ऐसे में महिलाओं का गुस्सा भड़क गया और वह लोग एक्सईएन दफ्तर में हंगामा करने लगीं। महिलाओं ने बिजली अधिकारियों को खूब खरी-खोंटी सुनाई। यहां महिलाओं की भीड़ को देखते हुए बिजली अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दे दी। कुछ देर बाद ही पुलिस कर्मी वहां पहुंच गए। उन्होंने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लोग स्मार्ट मीटर हटवाने की जिद पर अड़ी रहीं।
विज्ञापन

महिलाओं ने आरोप लगाया कि पहले उनके घरों में 1000, 1500 या 2000 तक का बिल हर महीने आता था। जबसे स्मार्ट मीटर लग गए तब से बिल चुकाते-चुकाते परेशान हैं। 10 दिन पहले 4000 रुपये जमा किए और फिर बिजली कट गई। पूछने पर जानकारी मिकी कि मीटर रिचार्ज कराओ। अब ऐसे में बच्चों को पालें कि महीने की पूरी कमाई बिजली का बिल अदा करने में खपा दें। महिलाओं का आरोप है कि पहले की अपेक्षा अब बिजली का उपयोग करना भी कम कर दिया, इसके बावजूद बिल कई गुना तक भरना पड़ रहा है। गुस्साई महिलाओं ने बिजली अधिकारियों को चेतावनी दी कि या तो वह लोग स्मार्ट मीटर उखड़वा लें, अन्यथा खुद मीटर उखाड़कर फेंक देंगी और डायरेक्ट बिजली की लाइन जोड़ लेंगीं। जिसको जो करना हो, वो करे। हंगामे के दौरान बिजली दफ्तर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed