{"_id":"80ce52466b72d06dd0ccd024edebb578","slug":"murrabag-broken-culvert-on-road-trouble-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्राबाग रोड पर टूटी पुलिया से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्राबाग रोड पर टूटी पुलिया से परेशानी
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिरगांवा से मुर्राबाग गांव तक जाने वाले रास्ते पर
विज्ञापन
सलेमपुर रोड के पास क्षतिग्रस्त पुलिया बवाल-ए-जान बनी है। अक्सर चार पहिया
वाहनों को घूमकर दूसरे रास्ते से जाना पड़ता है।
सर्वेश बाथम, संजीव त्रिपाठी, आशुतोष यादव, अजय यादव, अजय दुबे ने बताया कि इस रोड से धीरपुर, नौरंगपुर, चियासर, भंवरगाढ़ा, गोरीबांगर, बड़ौरा, जलेसर, सद्दूपुर आदि गांवों के लोग आते-जाते हैं। रोड की पुलिया कई महीने पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। धीरपुर गांव से पहले रोड के बीचोबीच पुलिया टूटी है।
इसमें अब कई फिट ऊंची झाड़ी उग आई है। रात के वक्त अक्सर वाहन चालक गिरकर घायल हो जाते हैं। पीडब्ल्यूडी के जेई से लेकर एक्सईएन तक को जानकारी दी गई पर नई पुलिया बनवाना तो दूर मरम्मत तक नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने सांसद डिंपल यादव व डीएम से निरीक्षण कराकर पुलिया निर्माण की मांग की है।