{"_id":"613137e6d749e16b607a0484192b2553","slug":"murder-of-school-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की गला रेतकर हत्या
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Sat, 23 May 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथिन क्षेत्र के ग्राम बलदेव नगला में ननिहाल में रहने वाली छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव तालाब किनारे दबा दिया गया। शुक्रवार सुबह शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मामा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती गुरुवार से लापता थी। पास ही स्थिति मक्के के खेत में चाकू व चश्मा व अन्य सामान मिला है।
ग्राम बलदेव नगला निवासी सुरेंद्र सिंह की भांजी इंदू (22) ननिहाल में रहकर एमए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। वह पढ़ाई के साथ ही छिबरामऊ स्थित ब्यूटी पार्लर में भी काम करती थी। गुरुवार सुबह वह घर से छिबरामऊ के लिए निकली, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी।
शुक्रवार सुबह गांव के बाहर हाथिन निवासी शिवनरायन के मक्का के खेत के पास लोगों ने खून के निशान देखा। अंदर जाने पर खून के साथ टोपी, चश्मा, दो चाकू और प्लास्टिक की पल्ली मिली। जबकि खून के निशान तालाब की ओर जाते मिले। यह देख तालाब किनारे तमाम लोगों को भीड़ जुट गई। इस बीच एक जगह मिट्टी खुदी हुई मिली।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी के नीचे से शव बरामद किया। शव की शिनाख्त इंदू के रूप में हुई। गला कटा हुआ था। एसपी कलानिधि नैथानी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने फिंगर प्रिंट लेने के साथ ही घटनास्थल से नमूने भी लिए हैं। पुलिस ने मृतका के मामा सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।