फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   murder,kannauj news

घर से रासलीला देखने निकले युवक की हत्या

Mon, 08 Mar 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
murder,kannauj news
ठठिया(तिर्वा)। घर से रासलीला देखने निकले युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे खेत में फेंक दिया गया। सोमवार की सुबह खेत गए ग्रामीणों ने लहूलुहान शव देख पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर वजनी चीज से प्रहार कर हत्या की पुष्टि हुई है। युवक के भाई ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ठठिया थाने के निजामपुर गांव निवासी अहिबरन का बेटा सूरज (20) खेतों में मजदूरी करता था। यह अविवाहित था। परिजनों ने बताया कि गांव से करीब दो किमी दूर फुलवारी गांव में भागवतकथा व रासलीला हो रही है। सूरज वहां अक्सर जाता था। रविवार की शाम रासलीला में जाने की बात कहकर पैदल निकला था। रात में नहीं आया तो सोचा गया कि रासलीला में देर हो गई होगी। सोमवार की सुबह तिर्वा-ठठिया मार्ग पर करेड़ा गांव सर्विस रोड के पास एक खेत में लहूलुहान शव मिला। थानाध्यक्ष राजकुमार ने घटनास्थल पर शव की शिनाख्त न हो पाने पर शव को मेडिकल कालेज मोर्चरी में रखवा दिया। शव के पास पड़े मिले मोबाइल के आधार पर फोन करने से काफी समय बाद शिनाख्त हो पाई। सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूरज छह भाई हैं। दो नोएडा में नौकरी करते हैं और चार यहां रह रहे थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि दो दिन पहले खेत से मिट्टी उठाने पर विवाद हुआ था। तब गांव के ही कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। रंजिश के चलते हत्या की गई है। सीओ दीपक दुबे का कहना है कि मृतक के भाई विजय की तहरीर पर फिलहाल गांव के पवन, राहुल व ज्ञान सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिर पर गहरी चोट लगने से हड्डियां टूट गई और उसी वजह से मौत हुई। आरोपियों से पूछताछ के बाद जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed