{"_id":"61a518c4b28ee4645d3f332a","slug":"murder-in-farm-dispute-kannauj-news-knp66679058","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड़ के विवाद में तीन भाइयों पर कुल्हाड़ी से हमला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेड़ के विवाद में तीन भाइयों पर कुल्हाड़ी से हमला, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरसहायगंज। मेड़ तोड़ने के विवाद में दो पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। रविवार की देर शाम होने पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर तीन भाइयों को लहूलुहान कर दिया। इलाज के दौरान एक भाई की मौत हो गई जबकि दो की हालत नाजुक है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी के आदेश पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र की चौकी नौरंगपुर के गांव बल्लूपुरवा निवासी रामादीन यादव (35) और अरुण कुमार यादव के खेत आसपास हैं। रविवार दोपहर करीब एक बजे अरुण कुमार ने रामादीन के खेत की मेड़ को तोड़ दिया। इस पर दोनों पक्ष के लोग पहुंच गए। खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने किसी तरह मामले को शांत करा दिया। शाम को सात बजे के करीब रामादीन अपने भाई जुगल किशोर और जितेंद्र के साथ खेत से घर लौट रहा था। इस दौरान घात लगाकर बैठे भाई अंशू, छुक्का यादव के साथ अरुण कुमार यादव ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे रामादीन, जुगल किशोर और जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां से तीनों को रेफर कर दिया गया। रविवार रात करीब 12 बजे कानपुर में इलाज के दौरान घायल रामादीन की मौत हो गई।
एसपी प्रशांत वर्मा, सीओ शिव प्रताप सिंह और कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने गांव पहुंच कर छानबीन की और तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक रामादीन के भाई जितेंद्र कुमार ने अरुण कुमार, अंशू और छुक्का यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी ने बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।