फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Murder accused father-in-law and son-in-law fled after throwing chilli powder in the eyes of a policeman.

Kannauj News: सिपाही की आंखों में मिर्च झोंककर भागे हत्यारोपी ससुर-दामाद

Wed, 22 Apr 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Murder accused father-in-law and son-in-law fled after throwing chilli powder in the eyes of a policeman.
कन्नौज। शहर के सनसनीखेज सुनीता श्रीवास्तव हत्याकांड में शामिल आरोपी ससुर-दामाद ने बुधवार को पेशी से वापस जाते समय सिपाही की आंखों में मिर्च पाउडर झाेंककर कोर्ट परिसर से भाग गए। पुलिस ने जब शोर मचाया तो वकीलों ने दौड़कर एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि दूसरे को पुलिस ने झाड़ियों से दबोच लिया। दोनों पर सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी ने मामले की जांच सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला कुतलूपुर मकरंदनगर में सुनीता श्रीवास्तव की 27 सितंबर 2025 को घर में ही निर्मम हत्या कर दी गई थी। वारदात को टाइल्स लगाने वाले बलरामपुर जिले के जसवंत सिंह उर्फ पंकज चौहान व उसके दामाद सूरज कश्यप निवासी उन्नाव ने अंजाम दिया था। पुलिस ने सूरज को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था जबकि जसवंत को एटीएस ने दबोचा था। दोनों जिला कारागार अनौगी में बंद हैं।
विज्ञापन

दोनों की दिन में कोर्ट में पेशी थी। कोर्ट से बाहर निकलने के बाद हत्यारोपी सूरज कश्यप ने जेब से मिर्च पाउडर निकाला और सिपाही की आंखों में झोंक दिया। इसके बाद वह भाग निकला। सिपाहियों ने शोर मचाया तो वकील दौड़े और जसवंत को दबोच लिया जबकि सूरज भागकर कोर्ट परिसर में पीछे की तरफ झाड़ियों में लेट गया। पुलिस ने कचहरी परिसर के दोनों गेट बंद किए और खोजबीन की तो वह झाड़ियों में लेटा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोनों को हवालात में बंद कर दिया। मामले की जानकारी पाकर सीओ कुलवीर सिंह व प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और सिपाहियों से पूछताछ की। सिपाही की तहरीर पर सदर कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। कोतवाल ने बताया कि दोनों पर गैैंगस्टर की कार्रवाई पहले ही हो चुकी है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।


जेल से ही लाए थे मिर्च पाउडर



आरोपी सूरज कश्यप के पास मिर्च पाउडर कहां से आया था, यह सवाल सभी के जेहन में था। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सूरज जिला कारागार की मेस से लाल मिर्च पाउडर लाया था। कचहरी में मुलाकात के लिए उसका कोई परिजन या रिश्तेदार भी नहीं आया था। सूरज शातिर किस्म है और उसने भागने की योजना पहले से ही तैयार कर ली होगी। इसीलिए उसने लाल मिर्च पाउडर एकत्र कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed