फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mundan sanskaar mein jaate samay traiktar-traalee palatee, 10 mahilaen ghaayal

मुंडन संस्कार में जाते समय ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 10 महिलाएं घायल

Thu, 16 Jan 2020 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
mundan sanskaar mein jaate samay traiktar-traalee palatee, 10 mahilaen ghaayal
हादसे के बाद बिखरा भोजन और चीख-पुकार करतीं घायल महिलाएं। - फोटो : KANNAUJ
नदसिया(कन्नौज)। मुंडन संस्कार के लिए तिर्वा जाते समय महिलाओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 महिलाएं घायल हो र्गइं। सभी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली के अनीभोज गांव निवासी रोशन दोहरे के एक वर्षीय बेटे शनि का बुधवार को अन्नपूर्णा मंदिर तिर्वा में मुंडन संस्कार और अन्न प्राशन था। गांव में रहने वाले रामरूप के ट्रैक्टर-ट्राली से करीब 50 महिलाएं रोशन दोहरे की पत्नी बसंती देवी के साथ तिर्वा आ रही थीं। पुरुष निजी वाहनों से तिर्वा पहुंच चुके थे। नदसिया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में ट्राली पर सवार उमा देवी(45) पति नन्हें, फूलमती देवी (45) पत्नी अशोक, साधना (26) पुत्री रमेश, गीता देवी (35) पत्नी राकेश, कुसुम (37) पत्नी जगदीश, गुड़िया (11) पुत्री जगरूप, खुशी (09) पुत्री अनिल, मुन्नी (50) पत्नी ऊदल, प्रेमा देवी (40) पत्नी गिरीश और संतोष (25) पत्नी सुरेंद्र घायल हो र्गइं। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस को फोन किया। मौके पर पहुंची तीन एंबुलेंस से सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी पर कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक पहुंच गए। उन्होंने पूछताछ की। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक रामरूप मौके से भाग से निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की खबर आते ही गांव में मची खलबली
क्षेत्र के गांव अनीभोज निवासी रोशन लाल दोहरे के पुत्र शनि के मुंडन के लिए जाते समय ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। गांव में हादसे की खबर आते ही लोगों में खलबली मच गई। गांव के लोग अपने संबंधियों का हाल जानने के लिए फोन करने लगे। कई लोग घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। इससे गांव में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed