फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   MPs got angry on the allegations of SP members, there was a dispute

Kannauj News: सपा सदस्यों के आरोप पर भड़के सांसद, हुई तकरार

Sun, 06 Aug 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 06 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
MPs got angry on the allegations of SP members, there was a dispute
कन्नौज। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक हंगामेदार रही। सपा सदस्यों ने अपने क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया तो सांसद सुब्रत पाठक भड़क गए। सपा शासन की याद दिलाते हुए कहा कि विकास की अनदेखी नहीं होगी, लेकिन कोई विशेष छूट नहीं मिलेगी। कहा कि सपा सदस्यों को ठेकेदारी नहीं मिलेगी। कलक्ट्रेट सभागार में शुरू हुई जिला पंचायत बोर्ड की बैठक की शुरुआत ही हंगामेदार रही। सपा के जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव ने सीधा आरोप लगाया कि सपा सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो रहा है। यह भेदभाव नहीं होना चाहिए। उनकी बात के बीच में ही सांसद सुब्रत पाठक भड़क गए। सपा शासन की याद दिलाई। कहा कि विकास होगा लेकिन विशेष छूट नहीं मिलेगी। सांसद ने दो टूक कहा, आप लोगों को ठेकेदारी नहीं मिलेगी। सांसद ने श्याम सिंह यादव से यह भी कहा कि ठठिया आलू मंडी में फर्जी लाइसेंस का मुकदमा लिखा गया था। इस पर श्याम सिंह यादव ने तर्क दिया कि उनका लाइसेंस प्रदेश स्तर का है। सपा से ही जिला पंचायत सदस्य इंद्रेश यादव ने सांसद सुब्रत पाठक से उनकी भाषा शैली पर सवाल करते हुए कहा कि सदन में इस तरह का बर्ताव सही नहीं है। कहा कि सोलर लाइट लगवाने में नियम की अनदेखी हो रही है। सांसद ने उल्टा आरोप जड़ा के जमीन कब्जा कर रखा है। इनकी जांच कराई जाए। इंद्रेश यादव ने हाईमास्ट लाइटें नेडा से न लगवाने का मामला उठाया। कहा, प्राइवेट कंपनी के नाम पर जिला पंचायत में लूट मची है। तीखी बहस के बीच सदर विधायक व समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने अपनी बात रखी। उन्होंने पिछली बोर्ड बैठक के दौरान रखी गई बातों और उसपर हुए काम को रखने को कहा। अपर मुख्य अधिकारी ने इसके बाद कार्यवाही आगे बढ़ाई। इस बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष प्रिया शाक्य, विधायक छिबरामऊ अर्चना पांडेय, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, डीडी नरेंद्र देव द्विवेदी, प्रमोद राजपूत, सीएमओ डॉ. विनोद कुमार व डीएसओ राजीव मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

99999999999
मीडिया की मौजूदगी पर नेताओं में रही असमंजस

बोर्ड बैठक के दौरान मीडिया की मौजूदगी नेताओं को नागवार गुजरा गई। सपा सदस्यों व सांसद के बीच बहस हुई तो मीडिया के कैमरे चमकने लगे। सांसद ने मीडिया से जाने की बात कही। इस पर जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव ने मीडिया को सदन में रहने पर जोर दिया। हालांकि बैठक में कई सफेदपोश भी अनाधिकृत रूप से बैठे थे।
विज्ञापन


भाजपा सदस्य ने फिर की जल निगम की खिंचाई
पिछली बैठक की ही तरह शनिवार को भी भाजपा की जिला पंचायत सदस्य नेहा उर्फ अमिता त्रिपाठी ने जल निगम पर लापरवाही के आरोप मढ़े। अधूरी पेयजल परियोजनाओं का मामला उठाते हुए कहा कि सड़कें खोद कर छोड़ दी गईं। सांसद ने जल निगम के एक्सईएन को चेतावनी देते हुए बैठक में सामने आई शिकायत के निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed