फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   MP Police picked up two bullion traders.

Kannauj News: एमपी पुलिस ने दो सराफा कारोबारियों को उठाया

Fri, 25 Sep 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
MP Police picked up two bullion traders.
छिबरामऊ। मध्य प्रदेश के भिंड जिले की पुलिस ने हाल ही में हुए चेन स्नेचिंग कांड के मामले में नगर में अचानक छापा मार कार्रवाई की। पुलिस ने गुरुवार की देर रात नगर के दो सराफा व्यापारियों पर लूट के जेवर खरीदने का आरोप लगाते हुए उनके ठिकानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई की भनक लगते ही कोतवाली परिसर में सराफा व्यापारियों की भारी भीड़ जुट गई और पुलिस पर ज्यादती के आरोप लगाए।
विज्ञापन

भिंड कोतवाली पुलिस के अनुसार गत दिनों भिंड चेन स्नेचिंग की दो बड़ी घटनाएं हुई थी। इस मामले की जांच के दौरान विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव के रहने वाले कुख्यात हिस्ट्रीशीटर धर्मा ठाकुर के भाई मंटू का नाम प्रकाश में आया था। भिंड पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए गए आरोपी मंटू ठाकुर ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उसने लूटा गया सामान छिबरामऊ के दो सराफा व्यापारियों के यहां बेचा है। इसी आधार पर भिंड पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर नगर में यह छापेमारी की।
विज्ञापन


कोतवाली में जुटा सराफा संघ
सराफा व्यापारियों पर अचानक हुई इस कार्रवाई और छापेमारी की जानकारी मिलते ही व्यापारियों में रोष फैल गया। बड़ी संख्या में सराफा व्यापारी और स्थानीय लोग देर रात कोतवाली पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। रात में मामले को लेकर गहमागहमी और तनाव की स्थिति बनी रही। स्थानीय स्तर पर बढ़ता दबाव और विरोध देख भिंड पुलिस अंततः कोतवाली से वापस लौट गई। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मध्य प्रदेश के भिंड जिले की पुलिस ने छापा मारा था। उनकी कार्रवाई के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है क्योंकि कोतवाली पुलिस को जानकारी नहीं दी थी। मामले का पता कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed