फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Movie being watched on TV in smart class

Kannauj News: स्मार्ट क्लास में टीवी पर देखी जा रही फिल्म

Tue, 17 Dec 2024 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Movie being watched on TV in smart class
कन्नौज। ग्राम बेहरिन स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की स्मार्ट क्लास का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें छात्र स्मार्ट टीवी पर फिल्म और गाने देखते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

शासन के दिशा निर्देशों के बाद कॉलेज में पढ़ाई के लिए स्मार्ट क्लॉस में स्मार्ट टीवी लगाए गए। हालांकि पढ़ाई के साथ ही साथ अब यह स्मार्ट टीवी छात्र-छात्राओं के मनोरंजन के काम भी आ रहे।
विज्ञापन

क्लास में शिक्षक की गैरमौजूदगी में छात्रों ने स्मार्ट टीवी पर फिल्म और गाने चला लिए। यह लोग खूब मनोरंजन करते हुए वीडियो में नजर आ रहे। फिल्म और गाने देखते हुए छात्रों के वीडियो उन्हीं में से किसी साथी ने बना लिए, जो वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को कौशल विकास की ट्रेनिंग देने के लिए क्लासों में स्मार्ट टीवी लगाए गए थे, लेकिन कॉलेज स्टाफ की लापरवाही से उनका दुरुपयोग हो रहा है। इस मामले को लेकर आईटीआई के प्रधानाचार्य दीपक यादव ने बताया कि कक्षा में कुछ समय पहले ही स्मार्ट टीवी लगाए गए थे। क्लास खाली होने पर छात्रों के द्वारा फिल्म देखने की बात संज्ञान में आई है। मामले की जांच कराकर संबंधित अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed