फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Motor valve bad, drinking water crisis in 13 villages

Kannauj News: मोटर का वाल्व खराब, 13 गांव में पेयजल संकट

Wed, 04 Jan 2023 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Motor valve bad, drinking water crisis in 13 villages
तालग्राम। पानी टंकी के मोटर का वाल्व खराब होने से क्षेत्र के 13 गांव में पेयजल संकट हो गया। बीते पांच दिनों से ग्रामीण पीने के पानी के लिए पेरशान हैं। किसी तरह ग्रामीण पानी का इंतजाम कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के अमोलर में 5.15 करोड़ की लागत से पानी की टंकी बनी हुई है। इस टंकी से अमोलर, मझैइया, ढिपारा, दलापुर्वा, बिचपुर्वा, बरियापुर्वा, कैथनपुर्वा, सीतापुर्वा, बघेलेपुर्वा, बिरियाहार, अमथरा, टिकुरियन समेत 13 गांवों की 15 हजार आबादी को पानी मिलता है। 31 दिसंबर से पानी टंकी की मोटर का वाल्व खराब हो गया। इससे पेयजल आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन

ग्रामीण सुनील कुमार, महेशचंद्र, राजेश वर्मा, ओंमकार, सुरेशचंद्र, प्रदीप कुमार, अनुज और संतोष कहा कि खराब हैंडपंपों को भी ठीक नहीं कराया जा रहा है। कुछ हैंडपंप लगे हैं पर उनमें भीड़ है। विवश होकर लोग आरओ वाटर प्लांट से पानी खरीद रहे हैं। प्रधान रामजानकी ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही से मरम्मत नहीं पा रही है। एडीओ पंचायत रविप्रताप सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है, ग्राम पंचायत सचिव को जल आपूर्ति शुरू कराने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed