{"_id":"65d4fdd8d2520bbf2c0f66a4","slug":"mother-dies-after-giving-birth-to-daughter-kannauj-news-c-214-1-knj1005-109656-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बेटी को जन्म देने के बाद मां ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बेटी को जन्म देने के बाद मां ने तोड़ा दम
Wed, 21 Feb 2024 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
गुरसहायगंज। सोमवार सुबह नवजात को जन्म देने के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई और देर रात प्रसूता ने नर्सिंग होम में दम तोड़ दिया। घटना से नाराज परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया और परिजन शव लेकर चले गए।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुरादगंज निवासी नन्हे मंसूरी ने बताया कि पुत्री रेहाना (25) के सोमवार अलसुबह प्रसव पीड़ा हुई, जिस पर परिजन उसे कस्बे के एक निजी नर्सिंग होम में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया। सुबह करीब छह बजे पुत्री ने बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। जब परिजनों ने डॉक्टर से बात की तो उन्होंने पुत्री के ठीक होने का आश्वासन दिया, लेकिन रात करीब 10 बजे पुत्री ने दम तोड़ दिया।
इससे नाराज परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। कस्बा चौकी प्रभारी रोबिन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराया। बाद में परिजन शव को लेकर चले गए। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।