फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mother and son beaten up, accused of taking away jewellery and cash

Kannauj News: मां-बेटे से मारपीट, जेवर-नकदी ले जाने का आरोप

Wed, 19 Mar 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 19 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mother and son beaten up, accused of taking away jewellery and cash
गुरसहायगंज। बहू व उसके परिजनों ने मां-बेटे की पिटाई कर दी। घर में रखे सोने चांदी के जेवर व 50 हजार रुपये भी ले गए। बेटे ने बहू व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव तेरा रब्बू निवासी सुरजीत ने मंगलवार को पत्नी व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि सोमवार दोपहर को पत्नी व मां नन्हीं देवी में विवाद हो गया। पत्नी ने इसकी सूचना मायके में दी। कुछ देर बाद दोनों साले घर में आए और मां नन्हीं देवी को पीटा। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव किया। सुरजीत ने आरोप लगाया साले सहित उसके परिवार के लोग मां नन्हीं देवी के सोने चांदी के जेवर व 50 हजार रुपये भी घर से चोरी कर ले गए है। मायके पक्ष के लोगों ने घरेलू हिंसा के मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी है। कोतवाल आलोक दुबे ने पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed