{"_id":"663e6ecd23bfdfced106cfd4","slug":"molested-the-fiance-by-calling-her-for-shopping-refused-to-marry-kannauj-news-c-214-1-knj1005-113032-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: खरीदारी के लिए बुलाकर की मंगेतर से छेड़छाड़, शादी से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: खरीदारी के लिए बुलाकर की मंगेतर से छेड़छाड़, शादी से किया इंकार
विज्ञापन
छिबरामऊ। शादी तय होने के बाद युवक ने मंगेतर को खरीदारी के बहाने बुला लिया और कार में छेड़छाड़ करते हुए वीडियो बना लिया। बाद में युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। आरोप है कि युवक ने वीडियो दिखाकर दूसरी जगह तय हुई युवती नी शादी को भी तुड़वा दिया।
इलाके के गांव निवासी महिला ने बताया कि उसने बेटी की शादी फर्रुखाबाद के ग्राम भाउपुर खुर्द निवासी अनीश के साथ तय की थी। 11 मार्च 2024 को शादी होनी थी। 13 फरवरी को अनीश ने शादी की खरीदारी के बहाने बेटी को छिबरामऊ बुला लिया और कार में मौजूद दो अन्य साथियों के साथ उसने बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हुए शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया।
छेड़छाड़ करते हुए आरोपी ने वीडियो भी बना लिया। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए शादी करने से इन्कार दिया। आरोप है कि अनीश के शादी से इन्कार करने के बाद उसने अपनी बेटी की शादी दूसरी जगहों पर तय की। यहां भी अनीश ने वीडियो दिखाकर बेटी की शादी तुड़वा दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अनीश व उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।