फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   molestation

बच्ची से अश्लील हरकत करने पर सात साल की कैद

Sat, 30 Jan 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
molestation
कन्नौज। नौ साल की बच्ची को बंधक बनाकर अश्लील हरकत करने में दोषी पाए गए शख्स को अदालत ने सात साल की सजा सुनाई है। सोलह हजार का अर्थदंड लगाया गया है। इसे जमा न करने पर तीन माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विज्ञापन

एक जनवरी 2019 को पंगे बाथम (निवासी आंबेडकर नगर, सरायमीरा) ने दोस्तों के साथ नववर्ष की पार्टी की थी। इसके बाद नौ वर्षीय बच्ची को गुमराह कर अपने घर ले गया। घर में बंधक बनाकर बच्ची से अश्लील हरकत की।
विज्ञापन

बच्ची के पिता ने पंगे बाथम के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को अपर जिला जज विशेष पॉक्सो एक्ट गीता सिंह ने पीड़िता और अन्य छह लोगों की गवाही के बाद साक्ष्य देखे। पंगे बाथम को दोषी मानते हुए जज ने सात साल की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता तरुण चंद्रा ने बताया कि पंगे बाथम पर 16 हजार का अर्थदंड भी लगाया गया है। इसमें से आठ हजार पीड़िता को दिए जाएंगे। अर्थदंड अदा न करने पर तीन माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

जमानत पर छूटने के बाद फरार हो गया था पंगे
घटना के बाद पुलिस ने पंगे को जेल भेज दिया था। जेल से जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया था। इससे जमानत कराने वाले राजकिशोर और सुरेंद्र ने पंगे को पकड़कर कोर्ट के सुपुर्द किया। नौ सितंबर 2020 को दोनोें ने अपनी जमानतें कटवा ली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed