फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Modi has to be made Prime Minister for the third time

Kannauj News: मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है

Wed, 06 Mar 2024 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Modi has to be made Prime Minister for the third time
कन्नौज। लोकसभा चुनाव के लिए एक बार फिर से टिकट मिलने पर सांसद सुब्रत पाठक के शहर में निकले जुलूस के दौरान उमड़े कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उत्साह बढ़ाया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता भी पहली बार जिले में आए। जुलूस के दौरान उनका भी स्वागत किया। जुलूस मानीमऊ से शुरू हुआ। शहर का चक्कर लगाने के बाद गोलकुआं स्थित एक गेस्ट पहुंचा। वहां कार्यकर्ताओं संग बैठक में चुनाव पर मंथन हुआ।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे मानीमऊ से शुरू जुलूस डेढ़ घंटे बाद शहर के तिर्वा क्रॉसिंग पर पहुंचा। यहां से जुलूस मकरंद नगर होता हुआ शहर में दाखिल हुआ। वहीं अलग-अलग इलाकों से होता हुआ जुलूस गोलकुआं पहुंचा। यहां मानपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में सभी कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। जुलूस के साथ आए सांसद सुब्रत पाठक व प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने लोकसभा चुनाव में कामयाबी के लिए कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। कहा कि गरीब का दर्द एक गरीब मां का बेटा नरेंद्र मोदी ही समझ सकता है। सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वाले नहीं समझते हैं। वर्ष 2014 से पहले देश की हालत काफी खराब थी। आप लोगों ने एक गरीब चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री बनाया। उन्होंने प्रधानमंत्री बनते ही गरीब की चिंता करना शुरू कर दिया और गरीब को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया। अब भारत बदल गया है।
विज्ञापन

सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबी को बहुत करीब से देखा है। इसलिए वह गरीब के दुख को जानते हैं। उनकी मां एक कमरे में रहती थीं। कई परिवारवादी पार्टियों ने मोदी के खिलाफ गठबंधन किया है तो देश की जनता ने मोदी को जिताने के लिए गठबंधन कर लिया है। उन्हें लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि हम सभी को बूथ जीताना है, क्योंकि बूथ जीत लिया तो चुनाव जीत जाएंगे। इस दौरान तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, लोकसभा प्रभारी अरुण पाल, जिला प्रभारी इंद्रपाल पटेल, कलेस्टर इंचार्ज राम किशोर साहू, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed