{"_id":"6348540822aec350fd21f9be","slug":"model-odf-will-become-eight-grams-in-15-days-kannauj-news-knp7231128164","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिनों में मॉडल ओडीएफ बनेंगी आठ ग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिनों में मॉडल ओडीएफ बनेंगी आठ ग्राम
विज्ञापन
कन्नौज। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत जिले की आठ ग्राम पंचायतों को मॉडल ओडीएफ प्लस बनाया जाएगा। इसके लिए जिले के आठों ब्लॉकों से एक-एक ग्राम पंचायत का चयन हुआ है। एडीओ पंचायत और कंसल्टिंग इंजीनियर को जिम्मेदारी देते हुए 15 दिन का समय दिया गया है।
डीपीआरओ जेके मिश्र ने बताया कि विकास खंड क्षेत्र छिबरामऊ से ग्राम पंचायत असालताबाद, गुगरापुर से सौंसरापुर, जलालाबाद से जलालाबाद, हसेरन से पूराराय, कन्नौज से उदैतापुर, सौरिख से खड़िनी, तालग्राम से पनगवां और उमर्दा से बेलामऊ सरैया का चयन हुआ है। सभी एडीओ पंचायत और कंसल्टिंग इंजीनियर से कहा गया है कि 28 अक्तूबर तक ग्राम पंचायतों को मॉडल ओडीएफ प्लस बनाया जाए।
दरअसल, वर्ष 2022-23 के लिए 52 राजस्व ग्रामों को मॉडल ओडीएफ प्लस बनाया जाएगा है। इसी के तहत आठ ग्राम पंचायतों का चयन हुआ है। उधर, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) निदेशक अनुज झा ने जारी किए पत्र में कहा है कि मॉडल ओडीएफ प्लस करने के लिए कम जनसंख्या वाली ग्राम पंचायत का चयन किया जाए। इसके लिए एडीओ पंचायत, कंसल्टिंग इंजीनियर सामूहिक रूप से उत्तरदायी होंगे। हर विकास खंड से एक-एक ग्राम पंचायत का चयन किया जाए।