{"_id":"64540024434eefea2a0ce054","slug":"mobile-camera-banned-in-polling-booth-kannauj-news-c-12-1-216381-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मतदान कक्ष में मोबाइल, कैमरा प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मतदान कक्ष में मोबाइल, कैमरा प्रतिबंधित
Fri, 05 May 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Fri, 05 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव के दौरान वोट देने के लिए पहुंचने वाले वोटर अपने साथ मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी इस गाइड लाइन को यहां मतदानकर्मियों को ट्रेनिंग के दौरान साझा किया गया। उन्हें बताया गया कि आयोग के निर्देश के तहत वोटिंग के दौरान निष्पक्षता और गोपनीयता का हर हाल में पालन कराना उनकी जिम्मेदारी है।
शहर के पुलिस लाइन स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में मतदानकर्मियों के लिए चल रही दो दिवसीय ट्रेनिंग के दूसरे दिन गुरुवार को भी दो पालियों में वोटिंग की जिम्मेदारी समझाई गई। मास्टर ट्रेनर की टीम बारी-बारी से सभी पोलिंग टीम को उनकी जिम्मेदारी समझाई। खुद डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने अफसरों की टीम के साथ ट्रेनिंग का जायजा लिया। उन्होंने पोलिंग टीम से कहा कि निर्वाचन कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण लगन के साथ लें, जिससे की निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा ना आए। मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में जो बताया गया है उसको अच्छे से सीखें। मतदान स्थल पर जाकर क्या क्या सावधानियां बरतनी हैं, इसका ज्ञान आप सभी को होना आवश्यक है। इस दौरान उनके साथ सीडीओ आरएन सिंह, बीएसए कौस्तुभ सिंह, डीडीओ नरेंद्र द्विवेदी, डीपीआरओ जितेंद्र मिश्र सहित कई अफसर मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
दूसरे दिन ट्रेनिंग से गायब रहे छह कर्मचारी
ट्रेनिंग के दौरान पहली पाली एवं द्वितीय पाली में 666 कार्मिक के सापेक्ष 660 कार्मिक मौजूद रहे। जिसमें पीठासीन अधिकारी एक, द्वितीय मतदान अधिकारी दो बिना किसी कारण गायब रहे। तीन कार्मिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते गैर हाजिर रहे। सीडीओ ने इन सभी को छह मई को विकास भवन सभागार में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे के बीच होने वाली ट्रेनिंग में शामिल होने को कहा है। गायब रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
103 कर्मचारियों ने बैलेट पेपर से डाला अपना वोट
चुनावी ट्रेनिंग के दौरान दूसरे दिन 59 कर्मचारियों ने डाक मत पत्र से अपना-अपना वोट डाला। पहले दिन बुधवार को भी 44 कर्मचारियों ने वोटिंग की थी। इस तरह दो दिनों के दौरान 104 कर्मचारियों ने अपना-अपना वोट डाला। यह वह कर्मचारी हैं, जो जिले के नगर निकाय क्षेत्र के निवासी हैं। चुनाव में डयूटी की वजह कर वह 11 मई को अपना वोट अपने बूथ पर नहीं डाल पाएंगे। इसलिए आयोग के निर्देश पर उन्हें यह सुविधा दी गई है।