फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   MLA got angry on the allegations of negligence in treatment and demanding money

Kannauj News: इलाज में लापरवाही व पैसे मांगने के आरोप पर भड़के विधायक

Tue, 27 May 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
MLA got angry on the allegations of negligence in treatment and demanding money
तिर्वा। मेडिकल कॉलेज में सड़क हादसे में घायल मरीजों के इलाज में लापरवाही की सूचना मिलने पर विधायक मौके पर पहुंच गए। अस्पताल में मरीजों की अनदेखी पर विधायक ने नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद स्टाफ को फटकार लगाई।
विज्ञापन




हादसे में घायल मरीजों के इलाज में देरी और लापरवाही की शिकायत पर सोमवार देरशाम मेडिकल कॉलेज पहुंचे विधायक कैलाश राजपूत ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी पाल से लापरवाह कर्मचारियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी मरीजों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं, उनकी सेवा समाप्त की जाए।
विज्ञापन

इसी बीच एक घायल मरीज के परिजन ने विधायक के सामने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ओपीडी में तैनात एक कर्मचारी ने इलाज के नाम पर छह हजार रुपये की मांग की है। यह सुनते ही विधायक भड़क उठे और मौके पर मौजूद अधिकारियों से मामले की तत्काल जांच कराने और दोषी कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों से पैसे मांगना अमानवीय ही नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की चरम सीमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि गरीबों और पीड़ितों को सरकार की मंशा के अनुरूप मुफ्त इलाज मिलना चाहिए। यदि कोई कर्मचारी अपने निजी स्वार्थ के लिए पीड़ितों का शोषण करता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी हरकत में आ गया और मामले की जांच शुरू कर दी। प्राचार्य डॉ. सीपी पाल ने भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed