फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mission Indradhanush campaign will start from December 2

दो दिसंबर से शुरू होगा सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान

Tue, 12 Nov 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mission Indradhanush campaign will start from December 2
कन्नौज। बचपन में होने वाली ऐसी सभी बीमारियों से बचाए रखने के लिए संपूर्ण टीकाकरण हर एक बच्चे का हक है, जिनसे बचाव मुमकिन है। दो दिसंबर से चार चरणों में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान चलेगा। शासन स्तर से पहले ही निर्देश जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

इंद्रधनुष के सात रंगों को प्रदर्शित करने वाले इस मिशन का उद्देश्य है कि 2020 तक सभी बच्चों का टीकाकरण करना है। जिनके टीके नहीं लगे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. रमेश चंद्रा ने बताया कि अभियान की शुरुआत दिसंबर माह के प्रथम सोमवार से की जाएगी। महानिदेशक परिवार कल्याण डा. उमाकांत के निर्देशों के तहत तैयारी की जा रही है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर चंद्रा ने बताया कि अपने घर परिवारों में कोई गर्भवती महिला व 0 से 2 वर्ष के बच्चे जो किसी कारण टीकों से वंचित रह गए हैं। वह इस अभियान के तहत निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर टीके लगवाकर जानलेवा बीमारियों से बचाव करें। अगर हम बच्चों का टीकाकरण समय से कराते हैं तो बच्चे जीवन भर स्वस्थ और खुशहाल रहेंगे।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान से पहले स्वास्थ्य विभाग की टीमें विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) व यूनिसेफ की टीमों के साथ मिलकर जनपद में सर्वे करेंगी। सर्वे के जरिए ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित किया जाएगा, जहां टीकाकरण कम हुआ है। सर्वे के दौरान टीकाकरण से छूटे, आंशिक टीकाकरण व टीकाकरण न करवाने वाले परिवारों का भी पता लगाया जाएगा। उनकी काउंसिलिंग की जाएगी और टीकाकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। अभियान में ईंट-भट्ठों और निर्माण साइटों पर रहने वाले परिवारों के टीकाकरण पर जोर दिया जाएगा। इन दोनों स्थानों पर रहने वाले परिवार एक से दूसरे स्थान पर शिफ्ट होते रहते हैं। इसलिए सामान्य अभियान के दौरान इनके छूट जाने की आशंका बनी रहती है। वीसीसीएम इरसाद बेग ने बताया कि केंद्र सरकार ने अभियान के तहत टीकाकरण की कवरेज को बढ़ाकर 90 फीसदी तक पहुंचाने का लक्ष्य दिया है। टीकाकरण न होने वाले या फिर आंशिक टीकाकरण वाले बच्चों को अभियान के तहत सात तरह की बीमारियों से बचाने वाले टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed