{"_id":"360829d384fb982eb99daaa729e06f90","slug":"missing-bodies-found-in-the-pond-of-surjit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मिला शव लापता सुरजीत का ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में मिला शव लापता सुरजीत का
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 07 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर के तालाब से कई टुकड़ों में बरामद शव की
विज्ञापन
शिनाख्त कर ली गई है। शव दक्षिणी खुड़ावा से लापता युवक सुरजीत का है। इस
मामले में मृतक युवक के पिता ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ पुत्र के शव
को गायब कर देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रैक्टर और हैरो को
अपने कब्जे में ले लिया है।
दक्षिणी खुड़ावा निवासी संतराम का पुत्र सुरजीत (18) मंगलवार की रात नौ बजे घर से गांव की दुकान से नमकीन लेने गया था। इसके बाद से वह लापता हो गया था। कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार की सुबह अकबरपुर के सिद्धार्थ तालाब और कुएं से कई टुकड़ों में शव बरामद हुआ था।
कई घंटे चली कवायद के बाद शव की शिनाख्त परिजनों ने अपने लापता पुत्र सुरजीत के रूप में की थी। हालांकि, शव बरामद होते ही पूरे गांव में सुरजीत के शव को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। शव बरामदगी के दूसरे दिन शनिवार को सुरजीत के पिता संतराम ने गांव के लालसहाय पुत्र रामधनी और रोशन पुत्र राम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पुत्र घर के बाहर एक दुकान के पास नमकीन खा रहा था।
तभी उक्त दोनों ट्रैक्टर लेकर आए और साथ काम कराने के लिए उसे अपने खेत में ले गए। वहां उसका पुत्र ट्रैक्टर में लगे हैरो की चपेट में आ गया, जिससे उसके कई टुकड़े हो गए। हादसा होते ही उन दोनों उसके बेटे के शव के टुकड़ों को साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से सड़क किनारे स्थित पक्के सिद्धार्थ तालाब और कुएं में फेंक दिए, ताकि उसका कहीं कोई पता न चल सके।
रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल अरविंद मोहन जायसवाल ने बताया कि ट्रैक्टर और हैरो को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।