फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Miscreants set fire to two chambers, police engaged in investigation

Kannauj News: अराजकतत्वों ने दो चैंबरों में लगाई आग, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 06 Dec 2025 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Miscreants set fire to two chambers, police engaged in investigation
तिर्वा। तहसील परिसर में अराजकतत्वों ने दो अधिवक्ताओं के चैंबर में आग लगा दी। इससे अधिवक्ताओं में खलबली मच गई। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सुरक्षा में गंभीर चूक बताते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

ठठिया थानाक्षेत्र जनेरी गांव निवासी अधिवक्ता शैलेंद्र कटियार व हाजीपुर गांव निवासी अधिवक्ता राम प्रताप पाल तहसील तिर्वा में अधिवक्ता हैं। शुक्रवार सुबह तहसील पहुंचे अधिवक्ताओं ने चैंबर जले देखे। वकीलों ने बताया कि चैंबर में रखी फाइलें, फर्नीचर व आवश्यक दस्तावेज जलकर राख हो गए। सूचना कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया यह घटना किसी शरारती तत्व की लग रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed