{"_id":"63fced8dde22ed17f503ed14","slug":"miscreants-raid-the-house-of-army-and-police-personnel-theft-of-lakhs-kannauj-news-c-12-1-100279-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सेना और पुलिस के जवान के घर बदमाशों का धावा, लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सेना और पुलिस के जवान के घर बदमाशों का धावा, लाखों की चोरी
Mon, 27 Feb 2023 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। शहर में बदमाशों ने पुलिसकर्मी के ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। उसी घर में किराए में रह रहे सैनिक के घर को भी निशाना बनाकर लाखों की नकदी व जेवर पार कर दिया। इस वारदात से दोनों ही परिवार परेशान है। मोहल्ले में भी सनसनी हे। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जानकारी जुटाई है।
एक ही घर के दो हिस्से में चोरी की यह वारदात डीआईओएस कार्यालय के पास स्थित यशोदानगर मोहल्ले की है। बताया जा रहा है कि कन्नौज कोर्ट में तैनात पुलिसकर्मी राजीव कुमार ने इसी मोहल्ले में मकान बना रखा है। वह मूलरूप से फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं। वह मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। ऊपरी मंजिल पर सेना के जवान देवेंद्र सिंह किराए पर रहते हैं। उनकी तैनाती बंगलूरू में है। यहां उनका परिवार रहता है। वह इन दिनों पत्नी के प्रसव के सिलसिले में आए हुए हैं। बताया जा रहा है कि रविवार की रात सिपाही राजीव कुमार एक शादी में शामिल होने फर्रुखाबाद गए थे। सैनिक देवेंद्र सिंह भी परिवार के साथ फर्रुखाबाद के शमसाबाद गए थे। इसकी भनक लगते ही बदमाशों ने धावा बोल दिया और दोनों के घरों में हाथ साफ किया। सुबह मकान के दरवाजे का ताला टूटा देखकर पड़ोसियों ने इसकी जानकारी दी तो राजीव सिंह पहुंचे। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जरूरी जांच की। फॉरेंसिक टीम ने सुबूत एकत्र किए।
-- -- -- -- -- -- -- -
सिपाही के घर में ऐसे हुई चोरी, शराब की बोतल भी ले उड़े
मकान मालिक और कन्नौज कोर्ट में तैनात सिपाही राजीव कुमार के मुताबिक उनके घर से बदमाश एक लाख रुपये नकद, सोना की एक चेन, दो पायल, दो सोने का टॉप्स और शराब की आठ बोतल चोरी ले गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
सैनिक के मकान से पांच लाख के जेवर पार
मकान की ऊपरी मंजिल पर किराए में रहने वाले सैनिक देवेंद्र सिंह के यहां से बदमाशों ने पत्नी के पांच लाख रुपये के जेवर, सोने की एक अंगूठी, सोने की एक चेन, एक जोड़ी पायल और डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी कर लिया।
-- -- -- -- -- -- --
सीसीटीवी का तार काट गए बदमाश
सुरक्षा के मद्देनजर राजीव कुमार ने अपने घर में सीसीटीवी कैमरा लगवा रखा है। बदमाशों को इसकी जानकारी रही होगी। इसीलिए उन्होंने वारदात के दौरान कैमरे का तार काट दिया। मकान मालिक के मुताबिक चोरी की यह वारदात रविवार की रात 1:44 से रात 2:27 बजे के बीच हुई।