फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Misbehavior with a female conductor: Action taken against the driver.

महिला परिचालक से अभद्रता: चालक पर कार्रवाई

Wed, 14 Jan 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Misbehavior with a female conductor: Action taken against the driver.
छिबरामऊ। रोडवेज बस में ड्यूटी के दौरान एक चालक द्वारा महिला परिचालक के साथ अभद्रता करने, मारपीट करने और उसका मोबाइल छीन लेने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद महिला परिचालक की शिकायत पर डिपो प्रबंधन ने मंगलवार को आरोपी चालक पर सख्त कार्रवाई करते हुए उसे रीजनल परिक्षेत्र इटावा से संबद्ध कर दिया है। यह घटना आगरा से छिबरामऊ डिपो लौटते समय हुई जब दोनों एक ही बस में थे।
विज्ञापन

ग्राम गदनपुर तुर्रा निवासी सचिन, छिबरामऊ डिपो में संविदा परिचालक के पद पर कार्यरत है। वह एक महिला परिचालक के साथ बस लेकर आगरा से लौट रहा था। छिबरामऊ डिपो पर बस पहुंचते ही दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान सचिन ने न केवल महिला परिचालक के साथ गालीगलौज की। बल्कि मारपीट करते हुए उसका मोबाइल भी छीन लिया। डिपो के अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया। घटना की गंभीरता को देखते हुए, महिला परिचालक ने तत्काल डिपो प्रबंधक (एआरएम) सुभाष चंद्र से शिकायत की। एआरएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक सचिन को डिपो से हटाकर रीजनल परिक्षेत्र डिपो इटावा से संबद्ध करने का आदेश दिया। वहीं, महिला परिचालक ने कोतवाली पहुंचकर चालक के खिलाफ तहरीर भी दी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed