{"_id":"668c5d52bf220f1565011634","slug":"minor-found-riding-two-wheeler-guardian-issued-challan-kannauj-news-c-214-1-knj1003-115555-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: नाबालिग चलाते मिले दोपहिया, अभिभावक का हुआ चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: नाबालिग चलाते मिले दोपहिया, अभिभावक का हुआ चालान
विज्ञापन
कन्नौज। स्कूलों वाहनों से हो रहे सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए सोमवार से चेकिंग अभियान शुरू हुआ। इस दौरान कई नाबालिग छात्र दोपहिया वाहन चलाते मिले। इस पर यातायात पुलिस ने पहले तो उन्हें जागरूक करते हुए ऐसा नहीं करने को कहा। फिर फोन से उनके अभिभावकों से बात की और उनका चालान भी कर दिया। इस दौरान मानक विहीन मिलने पर एक स्कूल वैन के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई की गई।
यातायात प्रभारी आफाक खान की अगुआई में सोमवार को शहर में मंडी समिति से रोडवेज बस स्टैंड सरायमीरा तक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें कई ऑटो चालकों को रोककर अवैध रूप से लगे डीजे साउंड हटवाए गए और वैधानिक कार्रवाई भी की गई। एक ऑटो में डीजे वाला साउंड लगा पाया गया। जिसको यातायात पुलिस ने मौके पर ही निकलवाया । वहीं कई नाबालिग वाहन चालकों को रोककर उनके अभिभावकों से यातायात प्रभारी ने फोन पर बात की।
यातायात नियम का हवाला देते हुए उनका चालान भी काटा गया। चेकिंग के दौरान एक मानक विहीन स्कूली वैन के चालक को रोका जो छोटे बच्चों को प्राइवेट वैन को स्कूली वैन बनाकर चला रहा था। जिसमें ना तो फायर एग्सिटिंग्यूशर था और न ही फर्स्ट एड बॉक्स था। सीसी कैमरा भी नहीं था। मानक के अनुसार वैन का पीला रंग भी नहीं था। स्कूली वैन में परमिट नहीं था। पूर्ण रूप से वैन मानक विहीन थी। जिसका चालान दस हजार रुपये का चालान किया गया।