फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Minister-MP furious over XEN Jalnigam and UPPCL

एक्सईएन जलनिगम और यूपीपीसीएल पर भड़के मंत्री-सांसद

Sat, 20 Aug 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Minister-MP furious over XEN Jalnigam and UPPCL
कन्नौज। कलक्ट्रेट सभागार के बंद कमरे में शनिवार को दोपहर हुई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जलनिगम और यूपी पॉवर कार्पोरेशन लि. के अधिशासी अभियंता को सांसद सुब्रत पाठक की नाराजगी का सामना करना पड़ा। उसके बाद श्रम, सेवायोजन व समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने भी कार्रवाई के लिए चिट्ठी लिखने तक की चेतावनी दे दी। दोनों ही विभाग पर आरोप है कि विकास कार्यों की जानकारी नहीं देते हैं तो बिजली बिल सही कराने के लिए कनेक्शन धारकों से वसूली होती है।
विज्ञापन

बैठक में तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने खैरनगर मार्ग अब तक व सही से न बनने का मामला उठाया। उन्होंने इसकी जांच कराने की भी मांग रख दी। श्रम, सेवायोजन व समन्वय मंत्री ने कहा कि अधिकारी व जनप्रतिनिधि आपस में सामंजस्य बनाकर रखें, जिससे विकास कार्यों में गति आए।
विज्ञापन

जनपद में पांच नये थाना निर्माण का प्रस्ताव भेजने पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि सबसे अधिक शिकायतें बिजली बिल गलत मीटर रीडिंग से संबंधित हैं। नगर पालिका परिषद सीमा विस्तार में शामिल ग्राम पंचायतों में सड़क, बिजली, साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। मंत्री ने आलू बुआई से पहले यूरिया, डीएपी, एनपीके, एमओपी, एसएसपी उर्वरक की उपलब्धता रखने के निर्देश दिए। दिक्कत होने पर अधिकारियों पर कार्रवाई की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष भाजपा नरेंद्र सिंह राजपूत, जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ल, पुलिस अधीक्षक कुंअर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आरएन सिंह, अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed