{"_id":"6990c72fdb84c679760ab994","slug":"mining-started-after-occupying-the-burial-site-kannauj-news-c-214-1-knj1007-144725-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अंत्येष्टि स्थल पर कब्जा कर शुरू कर दिया खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अंत्येष्टि स्थल पर कब्जा कर शुरू कर दिया खनन
विज्ञापन
फोटो:12: श्मशान घाट में जांच के लिए मौजूद राजस्व कर्मी। संवाद
विशुनगढ़। दिवाकर समाज के अंत्येष्टि स्थल पर दबंग कब्जा कर रहे हैं। साथ ही जमीन पर खनन भी शुरू कर दिया है। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने जांच के लिए राजस्व टीम को मौके पर भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
श्यामलाल खंडेलवाल इंटर कॉलेज के पास दिवाकर समाज का अंत्येष्टि स्थल है। इस जमीन पर कुछ लोगों ने अपनी नजर गड़ा रखी है। ग्रामीणों का आरोप है कि अंत्येष्टि स्थल की भूमि पर कब्जा करने के साथ-साथ खनन भी कराया जा रहा है। दिनेश चंद्र दिवाकर ने बताया कि वर्षों से समाज के लोगों का अंतिम संस्कार इसी घाट पर होता आ रहा है। कब्जा व खनन करा रहे लोगों ने अंत्येष्टि स्थल तक जाने वाला रास्ता भी बंद कर दिया गया है।
इससे अंतिम संस्कार में घाट तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अवधेश, गुड्डू दिवाकर, छोटेलाल, राधेश्याम दिवाकर, पवन कुमार समेत अन्य लोगों ने अंत्येष्टि स्थल की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि अंत्येष्टि स्थल की भूमि की पैमाइश की जाएगी। खनन मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।