{"_id":"c6c2c60ae595a4d2da49badf6e612014","slug":"millions-of-ash-materials-from-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से लाखों का माल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से लाखों का माल राख
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
कस्बे के त्रिपाठी मार्केट में देर रात एक कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग से लाखों का माल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
गांधीनगर निवासी सौरभ कुमार उर्फ मुकेश चौरसिया की करन फैशन कलेक्शन के नाम
से थाना रोड त्रिपाठी मार्केट में कपड़े की दुकान है। रविवार की रात करीब
डेढ़ बजे दुकान में आग लग गई।
दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलते देख दुकान मालिक ने इसकी सूचना सौरभ को दी। उनके वहां पहुंचने पर आस पड़ोस के लोगों ने दुकान का शटर तोड़ा और आग बुझाने का प्रयास किया। लोगों ने पानी फेंककर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पर जब तक आग बुझाई जाती, तब तक दुकान में रखा लगभग सात लाख रुपये का सभी सामान जलकर राख हो गया। सौरभ ने बताया कि 13 अक्तूबर 15 को भी उसकी दुकान में आग लग गई थी। जिसमें उसे तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ था।