{"_id":"60ba73918ebc3e0190639d36","slug":"milaavatee-sharaab-bikree-mein-theka-nilambit-thekedaar-ko-notis-tendar-prakriya-ke-baad-14-din-ke-lie-doosare-ko-mila-kannauj-news-knp6322586177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी शराब बिक्री में ठेका निलंबित, ठेकेदार को नोटिस, टेंडर प्रक्रिया के बाद 14 दिन के लिए दूसरे को मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी शराब बिक्री में ठेका निलंबित, ठेकेदार को नोटिस, टेंडर प्रक्रिया के बाद 14 दिन के लिए दूसरे को मिला
विज्ञापन
तालग्राम का खुला शराब ठेका।
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। शराब में मिलावट कर बेचने के आरोप में तालग्राम बस स्टाप के पास का देसी शराब ठेका निलंबित कर दिया गया। ठेके दार को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। सील खोल दी गई है। टेंडर के आधार पर दूसरे को 14 दिन के लिए बिक्री की अनुमति दी गई है।
शराब में मिलावट कर बेचने पर तालग्राम बस स्टाप के पास का देसी शराब ठेका सील कर दिया गया था। सेल्समैन और ठेका मालिक के पुत्र को जेल भेज दिया गया था। दुकान को निलंबित कर दिया गया। ठेकेदार सर्वेश कुमार को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। सील ठेका शुरू कराने के लिए गुरुवार को टेंडर प्रक्रिया में सात लोगों ने टेंडर डाले। 30 पेटी यानी 1440 क्वार्टर प्रतिदिन सेल करने के टेंडर पर सलेमपुर के ठेकेदार प्रमोद कुमार गुप्ता को यह 14 दिन के लिए दिया गया है। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने गुरुवार देर शाम ठेका की सील खोल दी। इससे बिक्री शुरू हो गई। आबकारी इंस्पेक्टर एमपी सिंह का कहना है कि पिछले ठेके के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है।
ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर दुकान को निरस्त कर जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी। इसके बाद दोबारा ठेके का आवंटन होगा। विभागीय नियमानुसार आगे की कार्रवाई चल रही है।