फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Middle-aged man lost his life after being hit by a vehicle

Kannauj News: वाहन की टक्कर लगने से अधेड़ की गई जान

Wed, 18 Dec 2024 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged man lost his life after being hit by a vehicle
तेराजाकेट। कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर गलत दिशा से बाइक से जा रहे सेवानिवृत्त पशुपालन विभाग के कर्मचारी की वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। साथी शराब कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें सीएचसी गुरसहायगंज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली गुरसहायगंज चौकी जसोदा के गांव लालपुर निवासी सेवानिवृत्त पशुपालन विभाग उमेश चंद्र कटियार (65) ने साथी रामकिशोर के साथसाझेदारी में शराब के कई ठेके ले रखे हैं। वह बुधवार को सराय प्रयाग से हिसाब लेकर वापस आ रहे थे। बाइक रामकिशोर चला रहे थे। कानपुर अलीगढ़ हाईवे पर गलत दिशा से गुरसहायगंज की ओर आते समय तेराजाकेट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। रामकिशोर बाइक समेत मौके पर ही गिर गए। वहीं, उमेश वाहन में फंसकर लगभग 500 मीटर तक घिसटते हुए जा गिरे। राहगीर की सूचना पर चौकी इंचार्ज प्रदीप मौके पर पहुंचे। वहां घायल रामकिशोर ने साथी उमेश के आगे पड़े होने की बात बताई। चौकी इंचार्ज 500 मीटर आगे पहुंचे। वहां उमेश चंद्र कटियार मृत अवस्था में पड़े थे। उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाकर घायल रामकिशोर व उमेश के शव को सीएचसी पहुंचाया। चौकी इंचार्ज प्रदीप ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed